Get App

नीचे की तरफ 15671 स्तर टूटने पर देखने को मिल सकती है पेनिक सेलिंग, बहुत आक्रामक होकर न लें ट्रेड: समीत चव्हाण

अगर निफ्टी इस लेवल को पार कर लेता है तब ही इसको कुछ राहत मिलती नजर आएगी। जब तक ऐसा नहीं होता तब तक बाजार में बहुत एग्रेसिव होकर ट्रेडिंग ना करें

MoneyControl Newsअपडेटेड May 16, 2022 पर 10:42 AM
नीचे की तरफ 15671 स्तर टूटने पर देखने को मिल सकती है पेनिक सेलिंग, बहुत आक्रामक होकर न लें ट्रेड: समीत चव्हाण
अब हाल का 15,671 का निचला स्तर बहुत दूर नजर नहीं आ रहा है। अगर निफ्टी नीचे की तरफ इसको तोड़ देता है तो मार्केट में पेनिक की स्थिति पैदा हो जाएगी।

Sameet Chavan,Angel One

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच पिछले सोमवार को बाजार की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई थी। पिछले हफ्ते के शुरुआती आधे भाग में कुछ मुश्किलों के बावजूद निफ्टी सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आया और यह क्लोजिंग बेसिस पर 16000 के स्तर को बचाने में कामयाब रहा लेकिन उसके बाद बैंकिंग पर बिकवाली का दबाव आता दिखा और गुरुवार को निफ्टी 16000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से फिसलकर पिछले 10 महीने के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ।

वहीं शुक्रवार को बाजार ने बेहतर ग्लोबल संकेतों के दम पर अच्छी शुरुआत की थी लेकिन एक बार फिर ऊपरी स्तर पर बाजार टिके रहने में कामयाब नहीं रहा और आखिरी कारोबारी घंटों में अपनी दिन भर की सारी बढ़त गवांते हुए लाल निशान में बंद हुआ।

निफ्टी में एक बार फिर साप्ताहिक आधार 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। पूरी दुनिया में खराब मैक्रो फैक्टर का असर देखने को मिल रहा है और भारत भी इसका अपवाद नहीं है। इस ओवरसोल्ड बाजार में भी एक छोटी रिकवरी के लिए बाजार खरीदारी के मूड में नहीं नजर आ रहा है। पिछले शुक्रवार को बाजार कारोबारी के आखिरी घंटे में अपनी पूरी बढ़त गवां कर बंद हुआ यह निश्चित तौर पर बुल्स के लिए एक अच्छा संकेत नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें