Share market today: 2021 में शानदार रिटर्न देने के बाद सेंसेक्स निफ्टी ने 2022 में अब तक जीरो रिटर्न दिया है। इस साल अब तक सेंसेक्स 3 फीसदी से ज्यादा टूटा। वहीं निफ्टी करीब 3 फीसदी टूटा है जबकि बैंक निफ्टी 1 से ज्यादा टूटा है। इसके साथ ही कुछ हाई रेटेट स्टॉक ऐसे रहे है जिन्होंने अपने निवेशकों को खून के आंसू रुला दिए। IRCTC, Info Edge (India) अथावा Naukri जैसे शेयर भी शामिल है। जो अपना लाइफ टाइम हाई छुने के बाद औंधें मूंह गिर पडें।
यहां हम ऐसे 5 स्टॉक की सूची दे रहे है जो शेयर धारकों के लिए काफी नुकसानदेह रहे है।
1] Paytm: नवंबर 2021 में भारतीय बाजार में डिस्काउंट पर लिस्ट होने के यह फिनटेक स्टॉक लगातार गोते पर गोते लगा रहा है। पेटीएम ने एनएसई पर हाल ही में अपना 560.10 रुपये का लाइफ टाइम लो लगाया। इस साल अब यह शेयर 58 फीसदी टूट चुका है।
Macquarie Capital Securities का कहना है कि इस स्टॉक में अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है। Macquarie ने इस स्टॉक के टार्गेट में चौथी बार कटौती की है। उसका मानना है कि इस स्टॉक में ₹450 का स्तर देखने को मिल सकता है।
2] Dhani Services: यह मिडकैप शेयर 1 साल से ज्यादा की अवधि से बिकवाली के दबाव में है। फरवरी 2021 में इसने अपना लाइफ टाइम हाई छुआ है। उसके बाद से इसमें लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 2022 में अब तक यह शेयर करीब 57 फीसदी टूटा है जबकि पिछले 1 साल के दौरान यह शेयर ₹268 से टूटकर ₹69 पर आ गया है। यानी 1 साल की अवधि में यह शेयर 74 फीसदी टूटा है।
3] 3I Infotech: दिसंबर 2021 में ₹119.30 का लाइफ टाइम हाई छुने के बाद यह आईटी स्टॉक लगातार दबाव में है। 2022 में अब तक यह शेयर ₹93 से घटकर ₹54 पर आ गया है। यानी इस अवधि में इसमें करीब 42 फीसदी की गिरावट आई है। यह भी बताते चलें कि यह स्टॉक 2021 का मल्टीबैगर स्टॉक रहा था। पिछले 1 साल में इसने अपने शेयर धारकों को करीब 600 फीसदी का रिटर्न दिया है।
4] Indian Railway Catering and Tourism Corporation या IRCTC: अक्टूबर 2021 में ₹1279.26 का लाइफ टाइम हाई छुने के बाद से आईआरसीटीसी का शेयर बिकवाली के दबाव में है। इस समय यह शेयर अपने ऑलटाइम हाई से 40 फीसदी नीचे नजर आ रहा है। हालांकि अभी यह 2021 के मल्टीबैगर स्टॉक में है। पिछले 1 साल में इसमें शेयर होल्डरों को लगभग 105 फीसदी का रिटर्न दिया है।
5] Info Edge (India) Ltd या Naukri: एनएसई पर ₹7,465.40 प्रति शेयर का अपना लाइफ टाइम हाई छुने के बाद यह स्टॉक कंसोलिडेशन के फेज में रहा है। पिछले करीब 6 महीने में यह शेयर 7465 रुपये से टूटकर 4653 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इसमें करीब 37 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं साल 2022 में अब तक यह शेयर 18 फीसदी टूटा है। जबकि पिछले 1 साल में यह स्टॉक 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ ना घाटा और ना मुनाफा की स्थिति में रहा है।