Power Mech Projects के शेयरों में आज यानी 18 अगस्त के इंट्राडे कारोबार में 4 फीसदी का उछाल देखने को मिला। Power Mech Projects को अडानी ग्रुप से 5 फ्यूल गैस डिसल्फराइजेशन (FGD) प्रोजेक्ट के लिए एक बड़ा ऑर्डर मिला है। FGD का इस्तेमाल कोयले पर आधारित पावर प्लांट से निकलने वाली फ्यूल गैसों से सल्फर डाइऑक्साइड को निकालने के लिए किया जाता है।
हैदराबाद स्थित कंस्ट्रक्शन और सर्विसेस सेक्टर की कंपनी Power Mech Projects ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग मे बताया है कि उसको अडानी ग्रुप से 15 FGD रेट्रोफिटिंक्स के लिए 6,163.20 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह FGD रेट्रोफिटिंक्स 330 MW और 660 MW की ईकाईयों में लगाए जाएगे।
Power Mech Projects के मैनजमेंट ने इसके पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि कंपनी को इस साल 10,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। ये प्रोजेक्ट अडानी ग्रुप के मुंद्रा, तिरोदा, कवाई और उडुपी स्थित कोयला आधारित विद्युत उत्पादन प्लांट से लगाए जाएंगे। इससे प्रदूषण नियंत्रण में सहायता मिलेगी।
शेयर की चाल पर नजर डालें तो 12.26 बजे के आसपास Power Mech Projects का शेयर एनएसई पर 39.70 रुपये यानी 3.45 फीसदी की बढ़त के साथ 1195 रुपये के आसपास नजर आ रहा था। स्टॉक का दिन का हाई 1,240.00 रुपये है जबकि दिन का लो 1,172.95 रुपये पर है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,240.00 रुपये पर है। जबकि 52 वीक लो 793.90 रुपये पर है। इसका वर्तमान वॉल्यूम 270,897 शेयरों का है। कंपनी का मार्केट कैप 1,760 करोड़ रुपये है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)