Power T&D Stocks : पावर शेयरों में आज तूफानी तेजी, जानिए इन स्टॉक्स पर क्या है मोतीलाल ओसवाल की राय

Power T&D Stocks : पावर T&D कंपनियों पर MOFSL ने अपनी राय देते हुए कहा है कि T&D कैपेक्स साइकिल पर उसका पॉजिटिव नजरिया है। FY25-28 की अवधि में ट्रांसफॉर्मर कंपनियों में शानदार ग्रोथ जारी रहेगी। HVDC प्रोजेक्ट्स का शेयर बढ़ने का फायदा भी ट्रांसफॉर्मर कंपनियों को मिलेगा

अपडेटेड Apr 20, 2026 पर 2:24 PM
Story continues below Advertisement
Power T&D Stocks : MOFSL ने CG Power को Buy रेटिंग देते हुए 900 रुपए का टारगेट दिया है

Power T&D Stocks : पावर शेयरों में आज तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। वायदा के टॉप 5 चलने वालों में से 4 पावर सेक्टर के शेयर हैं। अच्छे बिजनेस अपडेट से BHEL 4% दौड़ा है। वहीं, CG POWER, TORRENT POWER, ABB और HITACHI भी 3-4 फीसदी ऊपर भागे हैं। पावर स्टॉक्स में गर्मियों के मौसम में मज़बूत मांग की उम्मीद से भी तेजी आई है। ब्रोकरेज फर्म Axis Securities के अनुसार, Q4FY26 में भारत की बिजली की मांग 425 BU तक पहुंच गई है,जो पिछले साल की तुलना में 1.9% और पिछली तिमाही की तुलना में 8% ज़्यादा है।

सीजन से पहले ही बढ़ी गर्मी के कारण जनवरी में बिजली की अधिकतम मांग 245 GW तक पहुंच गई थी। उम्मीद है कि 2026 में मॉनसून कमज़ोर रहेगा,जिससे बिजली की मांग ज़्यादा बनी रहेगी। मौसम का अनुमान लगाने वाली एजेंसियां Skymet और India Meteorological Department (IMD) का मानना ​​है कि El Nino प्रभाव के कारण 2026 में भारत में पिछले कई सालों में सबसे सूखा मॉनसून देखने को मिल सकता है।

इस बीच मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज (MOFSL) ने पावर T&D कंपनियों पर बुलिश ब्रोकरेज रिपोर्ट निकाली है। इसके चलते भी आज इस शेयरों में तेजी आई है।


पावर T&D कंपनियों पर MOFSL की राय

पावर T&D कंपनियों पर MOFSL ने अपनी राय देते हुए कहा है कि T&D कैपेक्स साइकिल पर उसका पॉजिटिव नजरिया है। FY25-28 की अवधि में ट्रांसफॉर्मर कंपनियों में शानदार ग्रोथ जारी रहेगी। HVDC (High-Voltage Direct Current)प्रोजेक्ट्स का शेयर बढ़ने का फायदा भी ट्रांसफॉर्मर कंपनियों को मिलेगा। इनकी ग्लोबल डिमांड भी मजबूत है,इनके लिए एक्सपोर्ट भी खुल सकते हैं। ट्रांसफॉर्मर की कमी के चलते घरेलू कंपनियां क्षमता बढ़ा रही हैं। हालांकि कंपनियों के वैल्युएशन अब सस्ते नहीं हैं। अच्छे नतीजों और एक्सपोर्ट बढ़ने से वैल्युएशन बरकरार रह सकते हैं

पावर T&D कंपनियों पर MOFSL

MOFSL ने CG Power को Buy रेटिंग देते हुए 900 रुपए का टारगेट दिया है। वहीं,Atlanta Electricals को Buy रेटिंग देते हुए 1650 रुपए का और Ge Vernova को Buy रेटिंग देते हुए 4750 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने Siemens Energy को टिंग देते हुए 3700 रुपए का और Hitachi Energy को Neutralरेटिंग देते हुए 27000 रुपए का टारगेट दिया है।

Banking stocks : Q4 के मजबूत नतीजों और ब्रोकरेज की अच्छी कमेंट्री के दम पर बैंक निफ्टी में जोरदार तेजी, PSU शेयरों को लगे पंख

पावर T&D कंपनियों के वैल्युएशन

CG Power अभी 76 गुना वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रही है। इसका एतिहासिक औसत 70.5 गुना और शीर्ष वैल्यूएशन 81.3 गुना का है। वहीं,Ge Vernova अभी 166 गुना वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रही है। इसका एतिहासिक औसत 109 गुना और शीर्ष वैल्यूएशन 166 गुना का है। Hitachi Energy अभी 191 गुना वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रही है। इसका एतिहासिक औसत 117 गुना और शीर्ष वैल्यूएशन 237 गुना का है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।