Get App

Rakesh Jhunjhunwala ने इस ऑटो स्टॉक में बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी, जानिए क्या है इस स्टॉक पर मार्केट एक्सपर्ट्स की राय

Escorts के शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो पिछले 1 महीने से यह स्टॉक साइडवेज नजर आ रहा है। इस अवधि में इसने करीब 1 फीसदी की मामूली बढ़त देखने को मिली है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2022 पर 9:47 PM
Rakesh Jhunjhunwala ने इस ऑटो स्टॉक में बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी, जानिए क्या है इस स्टॉक पर मार्केट एक्सपर्ट्स की राय
Escorts में राकेश झुनझुनवाला के निवेश पर नजर डालें तो वर्तमान में उनके पास कंपनी के 75 लाख शेयर है।

Rakesh Jhunjhunwala portfolio: लगभग 1 साल तक कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 64 लाख शेयरों पर बनाए रखने के बाद बिग बुल राकेश झुनझुनवाला ने Escorts में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। फरवरी 2022 में भारत के वॉरेट बफेट के नाम से जाने जानेवाले राकेश झुनझुनवाला ने Escorts में हिस्सेदारी 5.22 फीसदी से बढ़ाकर 5.80 फीसदी कर दी है।

Escorts में 18 फरवरी तक राकेश झुनझुनवाला की शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक राकेश झुनझुनवाला ने फरवरी महीने में इस शेयर में 11 लाख अतिरिक्त शेयरों की खरीदारी की जिसके चलते कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 64 लाख शेयर से बढ़कर 75 लाख शेयर की हो गई है।

Escorts में राकेश झुनझुनवाला के निवेश पर नजर डालें तो वर्तमान में उनके पास कंपनी के 75 लाख शेयर है। इस स्टॉक का वर्तमान भाव 1870 रुपये के आसपास है। इस आधार पर देखें तो कंपनी में बिग बुल का नेटवर्थ 1400 करोड़ रुपये ( ₹1870 x 7500000) होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें