Rakesh Jhunjhunwala के पोर्टफोलियो के इस शेयर ने 2022 में दिया 23% रिटर्न, आगे भी है मौका

मोतीलाल ओसवाल ने इंडियन होटल्स के शेयर के लिए खरीद की रेटिंग के साथ 278 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा मूल्य से 20 फीसदी ज्यादा है

अपडेटेड May 24, 2022 पर 2:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स का शेयर 2022 में 23 फीसदी चढ़ चुका है, वहीं निफ्टी में इस दौरान 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है

Rakesh Jhunjhunwala portfolio stock : दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इंडियन होटल्स कंपनी (Indian Hotels Company) यानी IHCL के शेयर ने इस साल अभी तक बेंचमार्क निफ्टी50 (Nifty 50) से बेहतर प्रदर्शन किया है।

टाटा ग्रुप की कंपनी का शेयर 2022 में 23 फीसदी चढ़ चुका है, वहीं निफ्टी में इस दौरान 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

नए बिजनेस से अच्छा रेवेन्यू मिलने का अनुमान


मोतीलाल ओसवाल के एनालिस्ट्स ने ऑक्युपैंसी कोविड से पहले के स्तर पहुंचने और वर्ष 2023 के मध्य तक औसत रूम रेट बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए IHCL के शेयर 20 फीसदी की रैली की उम्मीद जाहिर की है। ब्रोकरेज की रिपोर्ट के मुताबिक, जिंजर, क्यूमिन, अमा और चैम्बर्स जैसे नए बिजनेस से होने वाला रेवेन्यू भी बढ़ने का अनुमान है।

ऑल टाइम हाई से 30% तक टूट सकते हैं Nifty-Sensex, फिर भी भारत बेहतर स्थिति में : Mark Mobius

हाल के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, Rakesh Jhunjhunwala के पास आईएचसीएल के 1.57 करोड़ शेयर और रेखा झुनझुनवाला के पास 1.42 करोड़ शेयर हैं। इस प्रकार दंपति की कंपनी में कुल 2.21 फीसदी हिस्सेदारी है. दोनों ने जनवरी-मार्च, 2022 में कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, आईएचसीएल के नए बिजनेस से टाटा ग्रुप की होटल कंपनी की ग्रोथ को दम मिलेगी। मैनेजमेंट अपने ऊंचे मार्जिन वाले नए बिजनेस पर ज्यादा जोर दे रही है, जिसमें जिंजर, क्यूमिन, चैंबर्स और अमा शामिल हैं।

278 रुपये का दिया टारगेट

मोतीलाल ओसवाल के एनालिस्ट्स के मुताबिक, वित्त वर्ष 22 की तरह हम वित्त वर्ष 23 और 24 में अच्छी रिकवरी की उम्मीद करते हैं। आर्थिक गतिविधियां सामान्य हो रही हैं। बिजनेस ट्रैवलर्स की अगुआई में ऑक्युपैंसी में सुधार हुआ है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए खरीद की रेटिंग के साथ 278 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा मूल्य से 20 फीसदी ज्यादा है।

मार्च तिमाही में प्रॉफिट में आई इंडियन होटल्स

कंपनी ने मार्च तिमाही में 97.72 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 71.57 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। कंपनी की आमदनी मार्च तिमाही में बढ़कर 872.08 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 615.02 करोड़ रुपये था।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।