RIL Q3 Result Preview: कारोबार में चौतरफा मजबूती के चलते आय में हो सकती है डबल डिजिट ग्रोथ

RIL के तेल, दूरसंचार और रिटेल सभी वर्टिकल में मजबूत प्रदर्शन दिखेगा

अपडेटेड Jan 21, 2022 पर 12:10 PM
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेजेस को Reliance Industries के नतीजे बेहतर रहने की उम्मीद

Reliance Industries Q3 Result Preview: बाजार पूंजीकरण के आधार पर सबसे बड़ी भारतीय कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Ltd) आज वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही के लिए अपने नतीजों की घोषणा करेगी। तेल, दूरसंचार और रिटेल सेक्टर की दिग्गज कंपनी (oil-to-telecom-and-retail giant) के नतीजों में रिफाइनिंग, टेलीकॉम और E&P बिजनेस में मजबूत प्रदर्शन देखने को मिल सकता है और इसी प्रदर्शन के बलबूते दिसंबर 2021 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए रेवन्यू और अर्निंग में डबल डिजिट की सालाना वृद्धि दिख सकती है।

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि मुकेश अंबानी की कंपनी तिमाही के लिए 1.81-1.91 लाख करोड़ रुपये के कंसोलिडेटेड रेवन्यू में सालाना आधार पर 50-60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगी और तीसरी तिमाही के लिए कर-पश्चात मुनाफा (PAT) 12-16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 14,800-15,300 करोड़ रुपये हो सकता है।

एक अन्य अनुमान के मुताबिक तीसरी तिमाही में RIL से बेहतर नतीजों की उम्मीद है। कंपनी की आय साढ़े 15 परसेंट बढ़कर 1 लाख 93 हजार करोड़ रह सकती है। कंपनी के मुनाफे में 13 परसेंट का उछाल संभव है। वहीं कंपनी के पेटकेम और टेलीकॉम कारोबार से अच्छे प्रदर्शन का अनुमान है। Jio का ARPU 144 से बढ़कर 148 रुपए हो सकता है। इस बार जनवरी सीरीज में Reliance में 5% से ज्यादा का उछाल रहा है।


कंपनी ने पिछले साल इसी तिमाही के दौरान 1.18 लाख करोड़ रुपये के कंसोलिडेटेड रेवन्यू पर 13,101 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा दर्ज किया था। वहीं पिछली तिमाही के लिए यह आंकड़ा 13,680 करोड़ रुपये था, जिसमें कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवन्यू 1.7 लाख करोड़ रुपये रहा था।

Jio के सस्ते और धांसू प्लान! इनमें मिलेगा 1.5 GB Data के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा

Motilal Oswal का अनुमान

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) को उम्मीद है कि कंपनी के O2C (oil to chemical) कारोबार में मजबूत वृद्धि होगी और इसके बाद सबसे ज्यादा इजाफा रिटेल कारोबार दिखेगा। इनका अनुमान है कि कंपनी की कंसोलिडेटेड रेवन्यू 61.7 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 1.91 लाख करोड़ रुपये रह सकती है जबकि तिमाही आधार पर इसमें 13.7 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिलेगी।

मोतीलाल ओसवाल को उम्मीद है कि सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड EBITDA 39 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 30,000 करोड़ रुपये हो जाएगा। वहीं O2C कारोबार का EBITDA सालाना आधार पर 73 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 21 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 15,000 करोड़ रुपये हो सकता है।

कंपनी के टेलीकॉम बिजनेस का EBITDA सालाना आधार पर 17 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 5 प्रतिशत बढ़कर 9,500 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। रिटेल कारोबार का EBITDA सालाना आधार पर 41 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,600 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है।

मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 16 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 8 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 15,300 करोड़ रुपये रह सकता है।

Kotak Institutional Equities का अनुमान

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज को कंपनी के सभी कारोबार में मजबूत वृद्धि की उम्मीद है और कंसोलिडेटेड रेवन्यू सालाना आधार पर 55 प्रतिशत की वृद्धि और तिमाही आधार पर 7.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.80 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 12.1 प्रतिशत की वृद्धि और तिमाही आधार पर 8.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 14,820 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।