जानते हैं आज कौन से स्टॉक्स लेकर आये हैं दोनों टीम के कैप्टन
सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में रोजाना बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये जाते हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं। सीधा सौदा में दो एक्सपर्ट कैप्टन बनते हैं जिनकी टीम को 10-10 स्टॉक्स या प्लेयर के रूप में बांटा गया है। टीमों के कैप्टन इन स्टॉक्स से संबंधित कंपनियों का अध्ययन, रिसर्च और विश्लेषण करके इस स्टॉक्स में निवेश के लिए ग्रीन या रेड संकेत देते हैं और इस संकेत के पीछे की वजह भी बताते हैं । जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-
आशीष वर्मा की टीम
1) HDFC BANK <GREEN>
RBI ने बैंक के लिए नए क्रेडिट कार्ड की सभी पाबंदिया खत्म की। बैंक को अब नए क्रेडिट कार्ड जारी करने की अनुमति मिली
2) AXIS BANK <GREEN>
ADR में मजबूती की वजह से शेयर में तेजी दिख सकती है
3) LUPIN <GREEN>
US FDA से कंपनी को Vigabatrin दवा को मंजूरी मिली। गोवा प्लांट में Vigabatrin दवा की मैन्युफैक्चरिंग होगी।
4) GAIL <GREEN>
कंपनी ने 5 रुपये/शेयर के भाव पर दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया
5) MISHRA DHATU NIGAM <GREEN>
अंतरिम डिविडेंड देने के मुद्दे पर बोर्ड की बैठक आज होगी
6) TRF <GREEN>
आज अंतरिम डिविडेंड देने के मुद्दे पर बोर्ड की बैठक होगी
7) SOBHA <RED>
JC शर्मा ने डायरेक्टर, VC और MD पद से इस्तीफा दिया। निजी कारणों की वजह से JC शर्मा ने इस्तीफा दिया।
8) JUBILANT FOODWORKS <RED>
Pratik Pota ने CEO, होलटाइम डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया। Pratik Pota ने 2017 में CEO के पद पर ज्वाइन किया था।
9) ONE97 COMMUNICATIONS <RED>
RBI ने Paytm के पेमेंट बैंक पर रोक लगाई। इसके अलावा RBI ने नए ग्राहकों को जोड़ने पर पाबंदी लगाई। ये रोक Material Supervisory Concerns की वजह से लगाई गई है।
10) IRCTC <RED>
रेलवे बोर्ड के नये आदेश के मुताबिक zonal railways द्वारा फूड प्लाजा, फास्ट फूड यूनिट और multi-cuisine restaurants खोले जायेंगे।