Nandish Shah,HDFC Securities
Nandish Shah,HDFC Securities
पिछले हफ्ते की करीब 4 फीसदी की रैली के बाद निफ्टी 21 मार्च यानी कल के कारोबार में 170 अंकों की गिरावट के बाद 17,118 के स्तर पर बंद हुआ। कल के कारोबार में ऑटो, बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी। पिछले हफ्ते निफ्टी ने 16,816 के पिछले स्विंग लो से ऊपर की चाल पकड़ते हुए पिछले डाउन ट्रेंड के रिवर्सल की पुष्टि की थी। इसके अलावा निफ्टी में 18 जनवरी, 10 फरवरी और 17 फरवरी के हाई के करीब स्थित डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट भी देखने को मिला था। इसके साथ ही निफ्टी 16,705 पर स्थित 200-day EMA के ऊपर बंद होने में भी कामयाब रहा था।
RSI और MFI जैसे मोमेंटम इंडीकेटर भी मजबूत दिख रहे हैं। इनमें डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ब्रेक आउट देखने को मिला है जो एक अच्छा संकेत है।
Index Futures सेगमेंट पर नजर डालें तो पिछले हफ्ते के दौरान FIIs ने फ्रेश लॉन्ग बनाए हैं। यहां इनके नेट लॉन्ग और शॉर्ट रेश्यो में 0.76 रके लेवल से 1.34 के लेवल की तरफ मूव आते दिखा है। Option segment में हमें 16,800-17,000 के स्तर पर एग्रेसिव पुट राइटिंग देखने को मिली है। ये लेवल निफ्टी का 11 और 20 day EMA भी है जो 16,800 के आसपास स्थित है। ऐसे में लगता है कि निफ्टी जब तक 16,800 के ऊपर ट्रेड करता रहेगा तब तक इसमें तेजी की संभावना बनी रहेगी।
कैलेंडर इयर 2022 में अब तक निफ्टी मिड और स्मॉल कैप का प्रदर्शन सेंसेक्स -निफ्टी से अच्छा रहा है। उम्मीद कि आने वाले हफ्तों में भी इनका प्रदर्शन ऐसा ही बना रहेगा। अच्छे रिटर्न के लिए इस समय ट्रेडरों के मिडकैप पर फोकस करना चाहिए।
निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म ट्रेंड अच्छा बना हुआ है। Nifty के लिए पहला टारगेट 17,600 पर और बड़ा टारगेट 18,000 पर दिख रहा है। निफ्टी में किसी लॉन्ग सौदे के लिए 16,800 पर स्टॉप लॉस लगाएं। आने वाले हफ्तों में हमें IT, Metal और Pharma सेक्टर आउटपरफार्म करते दिख सकते हैं।
आज की 3 शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई
Indoco Remedies: Buy | LTP: Rs 410 | इस स्टॉक में 385 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 460 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 12 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
Indian Metals & Ferro Alloys: Buy | LTP: Rs 436 | इस स्टॉक में 410 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 480 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 10 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
Globus Spirits: Buy | LTP: Rs 1,473 | इस स्टॉक में 1,420 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1,590 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 8 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।