Rohan Patil, Technical Analyst at Bonanza Portfolio
Rohan Patil, Technical Analyst at Bonanza Portfolio
11 मई को निफ्टी फिफ्टी में हल्की गैप-अप ओपनिंग देखने को मिली। लेकिन ये सुबह की अपनी शुरुआती बढ़त बनाए रखने में कामयाब नहीं रहा और कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही इसमें गिरावट भी बढ़ती गई। निफ्टी इंट्राडे में 15,992.60 तक फिसल गया। उसके बाद कारोबारी दिन के आखिरी कुछ घंटों में इसमें नीचे से 150 अंकों की रिकवरी आई।
बेंचमार्क इंडेक्स फालिंग चैनल पैटर्न के बीच कारोबार कर रहा है। 11 मई को निफ्टी को इस चैनल के निचले छोर के करीब सपोर्ट मिलता दिखा। डेली चार्ट पर तेज रिकवरी ने एक लॉन्ग ट्रेलिंग टेल (long trailing tail) और डेली कैंडलस्टिक (daily candlestick)बना दिया है।
निफ्टी के लिए ओवरऑल ट्रेंड मंद बना हुआ है क्योंकि निफ्टी दैनिक चार्ट पर 21 और 50 दिनों के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (exponential moving averages)से काफी नीचे कारोबार कर रहा है। मोमेंटम ऑसिलेटर (Momentum oscillator) RSI(रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स - 14) ने एक हॉरिजॉन्टल ट्रेंड लाइन ब्रेकडाउन (horizontal trend line breakdown)दिया है और कार्ड पर बियरिश क्रॉसओवर के साथ 40 के स्तर से नीचे चला गया है।
डेली चार्ट पर निफ्टी ने लगभग 16,000 के स्तर के आसपास एक बुलिश बैट हार्मोनिक पैटर्न (Bullish Bat Harmonic pattern) बनाया है और कीमतें इसके PRZ (potential reversal zone) के भीतर कारोबार कर रही हैं। बुलिश हार्मोनिक पैटर्न बेंचमार्क इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल का शुरुआती संकेत हो सकता है।
निफ्टी के लिए 16,000-15,950 के स्तर के आसपास तत्काल सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं, इसके लिए ऊपर की तरफ16,500 के स्तर पर रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी इन स्तरों से ऊपर बंद होने में कामयाब रहता तो फिर ये हमें 16,750 की तरफ जाता दिख सकता है।
आज की दो शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें अगले 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई
Infosys: Buy | LTP: Rs 1,527 |इंफोसिस में 1,480 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1,610 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में ये शेयर 5.50 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
Kotak Mahindra Bank: Buy | LTP: Rs 1,810 |कोटक बैंक में 1,755 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1,910 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में ये शेयर 5.50 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।