Get App

Hot Stocks:बाजार दे रहा रुख बदलने के संकेत, 2-3 हफ्तों में ही जोरदार कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर रहे नजर

इंफोसिस में 1,480 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1,610 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में ये शेयर 5.50 फीसदी रिटर्न दे सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2022 पर 9:42 AM
Hot Stocks:बाजार दे रहा रुख बदलने के संकेत, 2-3 हफ्तों में ही जोरदार कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर रहे नजर
इंफोसिस में 1,480 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1,610 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में ये शेयर 5.50 फीसदी रिटर्न दे सकता है

Rohan Patil, Technical Analyst at Bonanza Portfolio

11 मई को निफ्टी फिफ्टी में हल्की गैप-अप ओपनिंग देखने को मिली। लेकिन ये सुबह की अपनी शुरुआती बढ़त बनाए रखने में कामयाब नहीं रहा और कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही इसमें गिरावट भी बढ़ती गई। निफ्टी इंट्राडे में 15,992.60 तक फिसल गया। उसके बाद कारोबारी दिन के आखिरी कुछ घंटों में इसमें नीचे से 150 अंकों की रिकवरी आई।

बेंचमार्क इंडेक्स फालिंग चैनल पैटर्न के बीच कारोबार कर रहा है। 11 मई को निफ्टी को इस चैनल के निचले छोर के करीब सपोर्ट मिलता दिखा। डेली चार्ट पर तेज रिकवरी ने एक लॉन्ग ट्रेलिंग टेल (long trailing tail) और डेली कैंडलस्टिक (daily candlestick)बना दिया है।

निफ्टी के लिए ओवरऑल ट्रेंड मंद बना हुआ है क्योंकि निफ्टी दैनिक चार्ट पर 21 और 50 दिनों के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (exponential moving averages)से काफी नीचे कारोबार कर रहा है। मोमेंटम ऑसिलेटर (Momentum oscillator) RSI(रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स - 14) ने एक हॉरिजॉन्टल ट्रेंड लाइन ब्रेकडाउन (horizontal trend line breakdown)दिया है और कार्ड पर बियरिश क्रॉसओवर के साथ 40 के स्तर से नीचे चला गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें