Stock In News: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन, हो सकती है तगड़ी कमाई

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

अपडेटेड Jul 21, 2022 पर 12:15 PM
खबरों के दम पर इन शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

फोकस में WIPRO

पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 20.93 फीसदी घटकर 2,563.6 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 3,242.6 करोड़ रुपये पर रहा था। पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 15.51 फीसदी बढ़कर 22,001 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 19,045 करोड़ रुपये पर रहा था। कंपनी के आय में तिमाही आधार पर 2.98 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।


फोकस में INDUSIND BANK

बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 64.4 फीसदी बढ़कर 1,603.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 974.95 करोड़ रुपये पर रहा था। 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में बैंक की ब्याज आय पहली तिमाही में बैंक की ब्याज आय 15.8 फीसदी बढ़कर 4,125.26 करोड़ रुपये पर रही है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 3,563.7 करोड़ रुपये पर रही थी।

Paytm के शेयर पिछले एक महीने में 15% से ज्यादा भागे, जानिए शेयरों में तेजी की क्या है वजह

फोकस में GLAND PHARMA

US में प्राइसिंग प्रेशर और महंगाई बढ़ने का दबाव देखने को मिल रहा है। उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए हो रहे काम के चलते  2 मैन्युफैक्चरिंग लाइन्स बंद की गई  हैं।  इसके अलावा सप्लाई से जुड़ी  दिक्कतों का असर भी कंपनी पर नजर आ रहा है।

फोकस में MASTEK

नतीजों पर बोलते हुए कंपनी के मैनजमेंट ने कहा कि पहली तिमाही चुनौतीपूर्ण रही है। एक बड़े ग्राहक का अहम प्रोजेक्ट रुका है। करेंसी के उतार-चढ़ाव की भी असर देखने को मिला है। कुछ ऑर्डर में फैसलों में देरी का असर रहा है।

फोकस में IRCTC

IRCTC की दो तेजस गाड़ियों को FY22 में घाटा हुआ है। लखनऊ-दिल्ली तेजस को 8.5 करोड़ का नुकसान हुआ है। अहमदाबाद-मुंबई तेजस को 16 करोड़ का घाटा हुआ है। कोविड की वजह से तेजस गाड़ियों का रेवेन्यू घटा है।

SONATA SOFTWARE पर फोकस

25 जुलाई को बोर्ड बैठक में बोनस इश्यू पर विचार संभव है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।