Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
Maruti Suzuki का नया प्लांट
मारुति सुजूकी गुजरात के गांधीनगर में इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट लगाएगी । PM मोदी ने शिलान्यास किया । गुजरात में 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा । हरियाणा में मारुति तीसरा प्लांट लगा रही है।
फोकस में डिफेंस शेयर
डिफेंस शेयरों पर आज फोकस रहेगा । रक्षा मंत्रालय ने 780 कंपोनेंट्स की पॉजिटिव लिस्ट जारी की। सिर्फ घरेलू कंपनियों से खरीद होगी।
Cipla के गोवा प्लांट को आपत्तियां
Cipla के गोवा प्लांट को US FDA से 6 आपत्तियां मिली है। US FDA ने 16 से 26 अगस्त के बीच की जांच थी। बता दें कि फरवरी 2020 में भी प्लांट को वार्निंग लेटर मिला था।
GLENMARK PHARMA पर फोकस
US FDA से कंपनी को Official Action Indicated मिला है। US FDA कंपनियों के पेंडिंग प्रोडक्ट को रोक सकेगा। प्लांट में आपत्तियों पर समाधान नहीं करने तक रोक रहेगी।
फोकस में गैस शेयर
सरकार नेचुरल गैस पॉलिसी में बदलाव कर सकती है। दरअसल सरकार ग्राहकों को ग्लोबल तेजी के असर से बचाने की कोशिश कर रही है। ग्राहकों और उत्पादक दोनों के लिए उचित दरों की कोशिश है। पेट्रोलियम मंत्रालय, किरीट पारेख की अध्यक्षता में कमिटी बनाएगा।
IGL / GAIL/ PETRONET LNG पर फोकस
यूरोपीय यूनियन ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। इस बैठक में यूरोपीय यूनियन के एनर्जी मंत्रीपरिषद शामिल होगे। चेक प्रधान मंत्री पेट्र फियाला ने घोषणा की है कि एनर्जी संकट दूर करने के उपाय के लिए मिलकर हल निकाला जाएगा। शुक्रवार को यूरोप में गैस 343 यूरो के पार चली गई।
IFGL REFRACTORIES की EGM
2 जापनीज डायरेक्टर को बर्खास्त करने के लिए EGM बुलाई है।
Astec LifeSciences का करार
दुबई सब्सिडियरी Franchisor का GD Assist के साथ करार किया है। Aster Pharmacy के नाम में बांग्लादेश में फार्मेसी खोलेगी। Franchisor और GD Assist के बीच 10 साल के लिए करार किया है।
RITES को बड़ा ऑर्डर
कोल्लम रेलवे स्टेशन की रीडेवलपमेंट के लिए कंपनी की की JV को 361.18 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। ज्वाइंट वेंटर में RITES की 51% हिस्सेदारी है।
ULTRATECH CEMENT पर फोकस
UP के Dalla सीमेंट प्लांट में 1.3 mtpa क्षमता विस्तार करेगी। Dalla सीमेंट प्लांट नकी कुल क्षमता 1.8 mtpa होगी। कंपनी की कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता 115.85 mtpa होगी।
Syngene पर फोकस
Syngene ने O2 Renewable Energy में 26% हिस्सा खरीदा है। O2 Renewable Energy रिन्यूएबल पावर के उत्पादन और सप्लाई कारोबार करती है।
Adani Ent पर फोकस
Adani ग्रुप की कंपनी RNRL ने माइनिंग शुरू की है। हाल में माइनिंग कारोबार के लिए 2 कंपनियों का गठन किया है।
GMR Power & Urban जुटाएगी फंड
1 सितंबर की बोर्ड बैठक में 3000 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार होगा।
Tata Steel का करार
कंपनी का पंजाब सरकार के साथ नए स्टील प्लांट के लिए करार किया है।
Manappuram Fin पर फोकस
सितंबर में कंपनी कई माध्यम से फंड जुटाने पर विचार करेगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।