Stock in news- खबरों के दम पर ये शेयर कराएंगे जोरदार कमाई, इनसे हरगिज ना चूके नजर

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

अपडेटेड Jan 20, 2022 पर 8:56 AM
खबरों के दम पर इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन।

Stock In News Today: शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

फोकस में BAJAJ AUTO

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने आज यानी बुधवार 19 जनवरी को 31 दिसंबर, 2021 (Q3FY22) को समाप्त तिमाही के लिए अपने नतीजे घोषित किये हैं जो कि उम्मीद से कमजोर रहे हैं। सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा घटकर 1,214 करोड़ रहा जिसमें पिछले साल की तुलना में 22% की गिरावट देखने को मिली है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (Q3FY21) में कंपनी का मुनाफा 1,556 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर दोपहिया निर्माता कंपनी की ऑपरेशंस से आय तीसरी तिमाही के लिए 9,021 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 8,909 करोड़ रुपये रही थी।

फोकस में L&T Infotech


वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा तिमाही दर तिमाही आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 612 करोड़ रुपये रहा है जबकि आय 9 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 4,137.6 करोड़ रुपये पर रही है।

फोकस में ICICI LOMBARD

वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा तिमाही दर तिमाही आधार पर 29 फीसदी घटकर 317.5 करोड़ रुपये रहा है जबकि कंपनी का ग्रॉस प्रीमियम तिमाही दर तिमाही आधार पर 4508 करोड़ रुपये से बढ़कर 4786 करोड़ रुपये पर आ गया है।

Tata Comm फोकस में

वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा तिमाही दर तिमाही आधार पर 7.1 फीसदी गिरकर 395.2 करोड़ रुपये रहा है जबकि आय मामूली बढ़त के साथ 4,184.8 करोड़ रुपये पर रही है।

SUN PHARMA पर फोकस

Taro Pharma के Acne Gel को USFDA से मंजूरी मिली है। Taro Pharma , Sun Pharma की सब्सिडियरी है।

फोकस में PTC INDIA FIN

कंपनी के 3 Independent डायरेक्टर ने इस्तीफा दिया है। गवर्नेंस में गंभीर गड़बियों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है।

फोकस में JBM AUTO/TATA MOTORS/ASHOK LEYLAND

आदित्य ठाकरे ने वित्त मंत्री से EV को बूस्ट देने के सुझाव दिए है। EV को Priority Sector Lending में शामिल करने की मांग की है। महाराष्ट्र में सरकारी इस्तेमाल के लिए EV गाड़ियां खरीदेगी। राज्य सरकार का EV को बढ़ावा देने पर फोकस होगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी EV का इस्तेमाल बढ़ेगा। 15% पब्लिक ट्रांसपोर्ट गाड़ियों को EV में बदलने का लक्ष्य है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।