खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन, हो सकती है तगड़ी कमाई

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

अपडेटेड Apr 29, 2022 पर 9:13 AM
Story continues below Advertisement
खबरों के दम पर इन शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

AXIS BANK

भारत में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने वित्त वर्ष 2022 की मार्च तिमाही (यानी कि चौथी तिमाही) के लिए अपने नतीजे 28 अप्रैल को जारी किये। बैंक ने प्रोविजंस में कमी के चलते मुनाफे में जोरदार इजाफा दर्ज किया है। बैंक के मुनाफे में 54 प्रतिशत की सालाना वृद्धि देखने को मिली। मार्च 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान प्रोविजंस में गिरावट और बेहतर एसेट क्वालिटी परफॉर्मेंस के चलते बैंक के नतीजे अच्छे आये हैं।बैंक ने 1 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है।


बैंक के बोर्ड ने कर्ज के जरिए 3,500 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी। इतना ही नहीं बोर्ड ने बॉरोइंग लिमिट बढ़ाकर 2.5 लाख करोड़ रुपये करने की मंजूरी भी दी। बैंक ने बीएसई फाइलिंग में कहा कि सालाना आधार पर चौथी तिमाही के दौरान बैंक का मुनाफा 54 प्रतिशत बढ़कर 4,117.8 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल यानी वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही के दौरान बैंक का मुनाफा 2,677 करोड़ रुपये रहा था।

VEDANTA

वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 4.8 फीसदी घटकर 7,261 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि इसके पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 7,629 करोड़ रुपये पर रहा था।

चौथी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू में शानदार बढ़त देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 41.1 फीसदी से बढ़कर 39,342 करोड़ रुपये पर रही है जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 27,874 करोड़ रुपये पर रही थी।

Share Market Live Update: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी मजबूती, फोकस Axis Bank, Vedanta, Biocon

BIOCON

सभी सेक्टर्स में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है। बायोसिमिलर में 48% ग्रोथ देखने को मिली है जबकि जेनेरिक सेग्मेंट में 26% की ग्रोथ देखने को मिली है। अमेरिका में नए प्रोडक्ट्स के लॉन्च का फायदा मिलेगा।

INDIAMART पर फोकस

बोर्ड से 6,250 रुपये प्रति पर 1.60 लक शेयर बायबैक को मंजूरी मिली है। कंपनी शेयर बायबैक पर 100 करोड़ रुपये तक खर्च करेगी। मौजूदा भाव से करीब 28% प्रीमियम पर बायबैक करेगी । प्रोमोटर बायबैक में हिस्सा ले सकेंगे।

फोकस में TATA POWER

Tata Power ने NAREDCO के साथ MoU किया है। महाराष्ट्र में 5,000 EV चार्जिंग प्वाइंट लगाने के लिए MoU किया है।

फोकस में TATA MOTORS

नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाएगा। 'Born Electric' नाम से ग्लोबल EV फ्लेटफॉर्म होगा। 2025 तक नए प्लेटफॉर्म पर गाड़ियां आएंगी। Harrier और Safari के EV मॉडल पहले लॉन्च होंगे। नई कॉन्सेप्ट कार Safari के साइज की हो सकती है। नए LOGO के साथ SUV इलेक्ट्रिक से पर्दा उठेगा। नई कॉन्सेप्ट कार का नाम 'Sliq' होने के कयास है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।