Stock In News: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन, हो सकती है तगड़ी कमाई

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

अपडेटेड Jun 02, 2022 पर 10:04 AM
खबरों के दम पर इन शेयरो में हो सकती है जोरदार कमाई

Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। लेकिन सबसे पहले डालते है एक नजर कि आज किन कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे आएंगे।

HERO MOTOCORP

HERO MOTO ने पिछले महीने के मुकाबले मई में 16 परसेंट ज्यादा गाड़ियां बेचीं है लेकिन अनुमान से 7 परसेंट कम रही। फेस्टिव सीजन में पहला EV प्रोडक्ट लॉन्च करेगी।

ROYAL ENFIELD


EICHER की ROYAL ENFIELD की बिक्री में पिछले महीने के मुकाबले 2 परसेंट का उछाल देखने को मिल रही है। आंकड़े अनुमान से बेहतर रहे है। एक्सपोर्ट भी करीब 22 परसेंट बढ़ा है।

GREAVES COTTON पर फोकस

GREAVES COTTON सब्सिडियरी में ALJI निवेश करेगी। ALJI सब्सिडियरी में $22 Cr का निवेश करेगी। ALJI सब्सिडियरी में 35.8% हिस्सेदारी खरीदेगी। Electric Mobility में 1160 करोड़ रुपये में 35.8% हिस्सा खरीदेगी। अगले 1 साल में अतिरिक्त $7 Cr निवेश करेगी। Greaves Electric Mobility की 3238 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर डील है।

सीधा सौदा: ऐसे 20 स्टॉक्स जिनमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमा

फोकस में TATA MOT/ASHOK LEYLAND

CESL की 50 हजार EV बस के लिए मेगा टेंडर की योजना है। अगले 5 साल के लिएEV बस का मेगा टेंडर होगा । टेंडर की प्रक्रिया जून के अंत तक शुरू हो सकती है।

फोकस में RELIANCE

Plastic Legno SPA के साथ Reliance Brands ने JV किया है। खिलौने की मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत बनाने के लिए JV किया है। Plastic Legno के भारतीय कारोबार में 40% हिस्सा लेगा खरीदेगा।

BPCL /HPCL / IOC पर फोकस

महीने दर महीने आधार पर मई में पेट्रोल बिक्री 8% बढ़कर 2.8 मिलियन टन रही है। मई 2019 के मुकाबले 12% ज्यादा रही पेट्रोल बिक्री है। मई में डीजल बिक्री 1.8% बढ़कर 6.82 Mn टन रही है।

DELTA CORP पर फोकस

सब्सिडियरी DPCCPL ने गोवा के एक होटल में कैसीनो शुरू किया है। गोवा में कंपनी के कैसिनो की संख्या 5 हुई है।

BALAJI AMINES पर फोकस

सब्सिडियरी की IPO के जरिए 250 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

WELSPUN CORP पर फोकस

कंपनी की सब्सिडियरी को सऊदी अरब से 490 Mn रियाल का ऑर्डर मिला है ।

BATA पर फोकस

प्रोमोटर ने ब्लॉक डील के जरिए 2.8% हिस्सा बेचा है। ब्लॉक डील के बाद प्रोमोटर होल्डिंग पर ज्यादा बदलाव नहीं होगा। भारतीय कारोबार में Bata BN BV का हिस्सा 50.1% बना रहेगा।

VEDANTA पर फोकस

4 जून को NCDs के जरिए4100 करोड़ रुपये जुटाने पर बोर्ड बैठक होगी।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।