Stock Market : इन 10 फैक्टर्स पर रखें नजर, अगर अगले हफ्ते शेयर बाजार में निवेश की है तैयारी
कई प्रमुख कंपनियों के नतीजे, तीन स्टॉक्स का बाजार में आगाज, जीडीपी डाटा सहित कई फैक्टर्स का बाजार पर असर दिखने का अनुमान है। इसके अलावा बाजार की नजर एफआईआई के रुख पर भी रहेगी
इस सप्ताह सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज, एलआईसी, जुबिलैंट फूड्स, डेल्हीवरी सहित 300 से ज्यादा कंपनियों के नतीजे आएंगे
Dalal Street Week Ahead : उतार-चढ़ाव भरे सप्ताह के दौरान निफ्टी 50 (Nifty 50) और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) दोनों में 1-1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही बेंचमार्क इंडेक्स लगातार दूसरे सप्ताह मजबूती के साथ बंद होने में कामयाब रहे। बाजार को बैंकिंग, आईटी सेक्टर से खासा सपोर्ट मिला। हालांकि, रिकवरी से ब्रॉडर मार्केट अछूते रहे और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स एक फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ।
सेक्टर्स की बात करें तो निफ्टी बैंक इंडेक्स का प्रदर्शन चार फीसदी मजबूती के साथ सबसे अच्छा रहा। इसके बाद निफ्टी ऑटो में 3.3 फीसदी की बढ़ रही। निफ्टी मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा नौ फीसदी की गिरावट रही।
अगले सप्ताह ये 10 फैक्टर्स ट्रेडर्स को व्यस्त रख सकते हैं :
अर्निंग्स
Earnings : इस सप्ताह सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज, एलआईसी, जुबिलैंट फूड्स, डेल्हीवरी सहित 300 से ज्यादा कंपनियों के नतीजे आएंगे। इसके अलावा दिलीप बिल्डकॉन, डिश टीवी, धानी सर्विसेज, इक्विटास होल्डिंग्स, न्यूरेका, रिलायंस कम्युनिकेशंस, टीटीके प्रेस्टीज और विकास इकोटेक के नतीजे भी जारी होंगे।
लिस्टिंग
अगले सप्ताह दलाल स्ट्रीट पर तीन कंपनियों - Aether, eMudhra और Ethos का आगोज होगा।
Ethos : पब्लिक सब्सक्रिप्शन बमुश्कील पूरा होने के बाद इथोस के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर 30 मई को लिस्ट होंगे। इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के देरी से हरकत में आने के बाद कंपनी का इश्यू 1.04 गुना सब्सक्राइब हुआ।
e-Mudhra : 2.6 गुना सब्सक्राइब होने के बाद कंपनी के शेयर 1 जून को लिस्ट होंगे। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम से इसकी सामान्य लिस्टिंग होने के संकेत हैं।
Aether : इसका आईपीओ भी बमुश्किल ही 100 फीसदी सब्सक्राइब हो सका।
एफआईआई की बिकवाली
FII selling : फॉरेन इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स की स्थानीय बाजारों में इस हफ्ते भी बिकवाली जारी रही। इसके साथ ही एफआईआई लगातार नौवें महीने बिकवाल बने हुए हैं। मई में विदेशी निवेशक 44,346 करोड़ रुपये के शेयर बेच चुके हैं
वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी, घरेलू इकोनॉमिक ग्रोथ से जुड़ी चिंताओं और ग्लोबल बॉन्ड्स में अच्छे रिटर्न के साथ बाजार को बिकवाली थमने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
घरेलू खरीद
विदेशी निवेशकों की बिकवाली से होने वाले नुकसान को अभी भी घरेलू संस्थागत निवेशक सीमित कर रहे हैं, जिन्होंने मई में 47,465 करोड़ रुपये की खरीदारी की जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है।
ग्लोबल डाटा
अगले हफ्ते ये मुख्य ग्लोबल डाटा जारी हो सकते हैं :
रुपया
लगातार सात सप्ताह तक कमजोरी के बाद, आखिरकार अमेरिकी डॉलर की तुलना में घरेलू करेंसी में मजबूती दर्ज की गई। इसे 10 बड़ी करेंसीज की बास्केट की तुलना में यूएस डॉलर इंडेक्स में गिरावट का फायदा मिला।
सप्ताह के दौरान यूएस डॉलर की तुलना में रुपया 77.59 पर बंद हुआ, इससे पहले इसने 77.78 का निचला स्तर छूआ।
कॉर्पोरेट एक्शन
अगले सप्ताह ये अहम कॉर्पोरेट एक्शन देखने को मिल सकते हैं :
टेक्निकल व्यू
Technical View : 27 मई को निफ्टी50 ने डेली स्केल पर एक बूलिश हैमर कैंडिल बनाया है, जिससे गिरावट में खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं। एक्सपर्ट ने कहा, यह 16,250 के स्तर से ऊपर बना हुआ है, जिससे इसमें 16,442 और 16,666 तक तेजी नजर आती है। वहीं 16,161 और 16,061 पर इसे सपोर्ट हासिल है।
चार्टव्यूइंडिया के फाउंडर मजहर मोहम्मद ने कहा, “टेक्निकल चार्ट पर एक अहम पॉजिटिव घटनाक्रम यह है कि यह 20 दिन के सिंपल मूविंग एवरेज से ऊपर बंद हुआ है।”
एफएंडओ संकेत
26 मई के निफ्टी50 ऑप्शंस डाटा से इंडेक्स के लिए 16,000 से 16,700 की ट्रेडिंग रेंज के संकेत मिलते हैं।
भारत का जीडीपी डाटा
GDP Data : भारत का मार्च तिमाही का जीडीपी डाटा मंगलवार को आएगा। रॉयटर्स के एक पोल से संकेत मिलते हैं कि देश की इकोनॉमिक ग्रोथ लगातार तीसरी तिमाही सुस्त रहने का अनुमान है। ग्रोथ पर ईंधन की बढ़ती कीमतें फूड कॉस्ट की चिंताओं का अर दिख सकता है।
डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।