Stock Market Today: बाजार खुलने के पहले इन अहम बातों का रखें ध्यान, मुनाफे के सौदे पकड़ने में होगी आसानी

ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत नहीं हैं। एशिया में कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY और US FUTURES भी 0.50 फीसदी तक फिसले हैं

अपडेटेड Jul 12, 2022 पर 8:08 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गिरते रुपए को संभालने के लिए RBI ने एक और कदम उठाया है। अब पार्टनर कंट्री के साथ इंटरनेशनल ट्रेड में रुपए से पेमेंट सेटलमेंट कर सकते हैं

कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार में आज कमजोर ओपनिंग की उम्मीद है। SGX Nifty 29 अंक नीचे दिख रहा है जो जो भारत में आज ब्रॉडर मार्केट में कमजोरी रहने के ओर इशारा कर रहा है।

कल कैसी रही थी बाजार की चाल

कल Sensex 87 अंकों की गिरावट के साथ 54,395 के स्तर पर बंद हुआ था। लेकिन इसमें कल निचले स्तरों से 300 से ज्यादा अंकों की शानदार रिकवरी देखने को मिली थी। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो, मेटल, फार्मा और चुनिंदा एफएमसीजी शेयरों में अच्छी तेजी आई थी। कल के कारोबार में निफ्टी 4.6 अंक गिरकर 16,216 पर बंद हुआ था और डेली चार्ट पर ओपनिंग से ऊपर की क्लोजिंग देते हुए एक बुलिश कैंडल बनाया था।


आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि नियर फ्यूचर में बाजार एक दायरे में घूमता दिखेगा। ट्रेडर्स के लिए 16100 के स्तर पर सपोर्ट और 16300 के स्तर पर रजिस्टेंस देखने को मिल रहा है। जब तक निफ्टी 16100 के ऊपर बना हुआ है तब तक इसमें तेजी की संभावना बनी रहेगी और निफ्टी हमें 16300-16350 की ओर जाता दिखेगा। वहीं अगर ये 16100 के नीचे फिसलता है तो फिर इसमें 16050 का स्तर देखने को मिल सकता है।

ऑटो शेयर एक बार फिर बने एनालिस्ट के फेवरेट, डिफेंसिव शेयरों की घटी रेटिंग

शेयरखान के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि निफ्टी में अब 16000-16275 के रेंज में कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। जब तक निफ्टी 16000 के ऊपर बना रहेगा इसमें 16500 के स्तर तक जाने की संभावना बनी रहेगी। वहीं, निफ्टी के 16000 के नीचे फिसलने पर इसमें और गिरावट आ सकती है।

LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि जब तक निफ्टी 16000 के ऊपर बना हुआ है तब तक बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना रहेगा। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 16300 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। अब निफ्टी के लिए 16138, पर पहला और 16060 पर दूसरा सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 16271 और 16326 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

एशिया, SGX NIFTY और US मार्केट में कमजोरी

ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत नहीं हैं। एशिया में कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY और US FUTURES भी 0.50 फीसदी तक फिसले हैं। कल US मार्केट में हफ्ते की खराब शुरुआत की।महंगाई बढ़ने की टेंशन से कल अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद हुए थे। US महंगाई के आंकड़े बुधवार को आएंगे। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव काराइन जीन पियरे का कहना है कि CPI अनुमान से ज्यादा रह सकती है। बता दें कि CPI (MoM) 2021 से अब तक 11 बार अनुमान से अधिक रही है। Dow में कल 164 और Nasdaq में 263 प्वाइंट की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, S&P 500 इंडेक्स कल 45 प्वाइंट गिरकर बंद हुआ।

कमोडिटी मार्केट की बात करें तो ऑयरन ओर की कीमतों में गिरावट जारी है। वहीं, डॉलर में मजबूती बरकरार है। सोना 9 महीनों के निचले स्तर पर चला गया है। कच्चे तेल के भाव में नरमी है। ब्रेंट का भाव 105 डॉलर के करीब दिख रहा है।

चीन में फिर फैल रहा है कोरोना

उधर चीन में फिर से कोरोना फाल रहा है। इसके चलते करीब 6 शहरों पर प्रतिबंध लग गया है। करीब 3 करोड़ लोगों पर प्रतिबंध का असर होगा। चीन में कोविड केस 1 महीने के उच्च स्तर 300 के करीब पहुंच गया है। कोरोना का कारण मकाऊ में कैसिनो बंद कर दिए गए हैं। फरवरी 2020 के बाद पहली बार कैसिनो बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

दूसरे देशों से अब रुपए में पेमेंट सेटलमेंट

गिरते रुपए को संभालने के लिए RBI ने एक और कदम उठाया है। अब पार्टनर कंट्री के साथ इंटरनेशनल ट्रेड में रुपए से पेमेंट सेटलमेंट कर सकते हैं। विदेशों में पेमेंट वोस्ट्रो एकाउंट्स (Vostro Accounts)के जरिये होगा।

कसीनो, ऑनलाइन गेमिंग पर आज GoM बैठक

कसीनो और ऑनलाइन गेमिंग पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की आज अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में GST दरों में बदलाव पर फैसला हो सकता है। ऐसे में आज डेल्टा और नजारा के शेयरों पर नजर रखें।

FII और DII आंकड़े

11 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 170.51 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 296.99 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, F&O में FIIs 1703.05 करोड़ रुपए के नेट बायर रहे। FIIs ने इंडेक्स फ्यूचर्स में 524.88 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इंडेक्स ऑप्शंस में 2714.20 करोड़ रुपए की खरीदारी की। FIIs ने स्टॉक फ्यूचर्स में 560.18 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, स्टॉक ऑप्शंस में 73.91 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

महंगाई घटने, IIP बढ़ने का अनुमान

आज IIP और रिटेल महंगाई के आंकड़े आएंगे। जून में रिटेल महंगाई 7.04 फीसदी से घटकर 7.03 फीसदी पर आना संभव है। वहीं मई में IIP ग्रोथ 7.1 फीसदी से बढ़कर 20.6 फीसदी होने का अनुमान है।

आज आएंगे HCL टेक के नतीजे

आज HCL टेक के नतीजे आएंगे। पहली तिमाही में कंपनी का डॉलर रेवेन्यू 1 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकता है। लेकिन मुनाफे में 8 फीसदी की गिरावट संभव है। मार्जिन पर भी हल्का दबाव संभव है।

आज आने वाले नतीजे

आज HCL Technologies, Delta Corp, Anand Rathi Wealth, Artson Engineering, Sterling and Wilson Renewable Energy, Trident Texofab, Virinchi, Goa Carbon, Plastiblends India, Roselabs Finance, Shree Ganesh Remedies और Swiss Military Consumer Goods के 30 जून 2022 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।