Stock View : सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी से पहले बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी नीचे से 125 अंक सुधरकर 24300 के पार निकल गया है। निफ्टी बैंक भी नीचे से 250 अंकों से ज्यादा सुधरा है। मिडकैप और स्मॉलकैप की कमजोरी भी कम हुई है। वेस्ट एशिया तनाव फिर भड़कने से क्रूड में उबाल आया है। 2.5 फीसदी चढ़कर ब्रेंट 93 डॉलर के पास दिख रहा है। कच्चे तेल में उछाल से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में 1.5% तक की गिरावट आई है। वहीं, ONGC और ऑयल इंडिया 2.5 फीसदी तक भागे हैं।
ऐसे में मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज ( Kotak Securities) के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि मार्केट अभी एक रेजिस्टेंस के करीब आया है। ऐसे में निफ्टी में थोड़ कंसोलिडेशन या कुछ करेक्शन भी देखने मिल सकता है। अगर थोड़ा करेक्शन आता है तो भी निफ्टी के लिए 24100 के रेंज में बहुत ही अच्छा सपोर्ट है। इन लेवल्स के आसपास इंडेक्स में हम कुछ लॉन्ग ट्रेड ले सकते हैं। लेकिन करेंट लेवल से इंडेक्स में कोई लॉन्ग ट्रेड लेने की जरूरत नहीं है। ऐसा लग रहा है कि निफ्टी आईटी में तेजी बनी रहेगी। आज इंफोसिस और टाटा टेक्नोलॉजीज में हमें तेजी देखने को मिल रही है। पर्सिस्टेंट सिस्टम्स और टेक महिंद्रा में आगे हमें और तेजी दिख सकती है।
टेक महिंद्रा के टेक्निकल पैटर्न बहुत ही शानदार होते जा रहे हैं। ये स्टॉक अपने ऑल टाइम हाई के नजदीक आ गया है। जबकि बाकी सभी स्टॉक अपने लाइफ टाइम लोज के आसपास है। हाल के दिनों में टेक महिंद्रा अच्छा खासा कंसोलीडेशन देखने को मिल है। अब यह स्टॉक कंसोलीडेशन फेज से ब्रेकआउट के कगार पर है। करंट लेवल पर इसमें खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में पहला टारगेट 1750-1760 रुपए का होगा जो इमीडिएट हाईएस्ट लेवल है। लेकिन आगे इसमे 1850 रुपए से लेकर 1920 रुपए तक के भी लेवल्स दिख सकते हैं।
इसके अलावा Hero Motors भी अच्छा लग रहा है। यहां पर भी आज बहुत ही अच्छे गेंस देखने को मिले हैं। स्टॉक का ओवरऑल फॉर्मेशन यह इंडिकेट कर रहा है कि यह स्टॉक गिरावट के बाद बहुत ही बड़े पुलबैक के लिए रेडी है। आने वाले दिनों में यह स्टॉक 5500 से लेकर 5600 रुपए तक के लेवल्स दिखा सकता है। उसके बाद यह स्टॉक 5800 रुपए तक भी जा सकता है। ऐसे में करंट लेवल से Hero Motors को लॉन्ग करें। स्टॉप लॉस 5250 रुपए पर रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।