Stocks to Watch Today: आज फोकस में रहने वाले Hero MotoCorp, Greenlam Industries, Astral और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

अपडेटेड Jun 22, 2022 पर 8:56 AM
Story continues below Advertisement
Som Distilleries & Breweries का कहना है कि मध्य प्रदेश में सभी प्रीमियम बीयर निर्माताओं के बीच हंटर ब्रांड की बाजार हिस्सेदारी मई में 55 प्रतिशत रही

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Hero MotoCorp

हीरो मोटोकॉर्प ने Turkiye में 3 प्रोडक्ट वेरिएंट लॉन्च किए। हीरो 2014 से Turkiye में कारोबार कर रहा है और अपने ग्राहकों को 100 से अधिक टचप्वाइंट के नेटवर्क के जरिये बिक्री, सर्विस और स्पेयर्स उपलब्ध कराता है।


Astral

कंपनी ने जेम पेंट्स द्वारा आवंटित 194 करोड़ रुपये के ऑप्शनली कन्वर्टिबल डिबेंचर लिये हैं। कंपनी ने जेम पेंट्स और ईशा पेंट्स के बोर्ड में ज्यादातर निदेशकों को नियुक्त किया है। Gem Paints and Esha Paints अब कंपनी की सब्सिडियरी बन गई हैं।

Som Distilleries & Breweries

सोम डिस्टिलरीज का कहना है कि मध्य प्रदेश में सभी प्रीमियम बीयर निर्माताओं के बीच हंटर ब्रांड की बाजार हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। मई में मध्यप्रदेश में इसकी बाजार हिस्सेदारी 55 प्रतिशत रही।

Filatex India

केयर ने कंपनी की लॉन्गटर्म बैंक फैसिलिटीज पर अपनी क्रेडिट रेटिंग को स्टेबल आउटलुक के साथ 'ए' से संशोधित कर ए+ कर दिया है।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

Greenlam Industries

कंपनी ने 309 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 63.1 लाख इक्विटी शेयरों के आवंटन के लिए Smiti Holding and Trading Company के साथ एक शेयर सब्सक्रिप्शन समझौता किया है।

Generic Engineering Construction and Projects

CRISIL ने कंपनी की बैंक लोन फैसिलिटीड पर अपनी लॉन्ग टर्म क्रेडिट रेटिंग को BBB के रूप में स्टेबल आउटलुक और शॉर्ट टर्म रेटिंग को A3+ की रेटिंग दी है।

SIEL Financial Services

दीपक कुमार रुस्तगी को 17 मार्च से कंपनी के चीफ फाइनैंशियल ऑफिसर (CFO) और प्रमुख प्रबंधकीय अधिकारी (KMP) के रूप में नियुक्त किया गया है। राम जीवन चौधरी को कंपनी के Chief Financial Officer के रूप में उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।