Get App

Stocks to Watch Today: आज सुर्खियों में रहने वाले आईटीसी, सीमेंस, जोमैटो और अन्य स्टॉक्स जिनमें दिख सकता है एक्शन

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 02, 2022 पर 9:06 AM
Stocks to Watch Today: आज सुर्खियों में रहने वाले आईटीसी, सीमेंस, जोमैटो और अन्य स्टॉक्स जिनमें दिख सकता है एक्शन
सालाना आधार पर Zomato का Q1 में घाटा 361 करोड़ रुपये से घटकर 186 करोड़ रुपये रहा और कंपनी की आय 67.4% बढ़कर 1,413.9 करोड़ रुपये रही।

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों में रहेंगी।

Results on August 2: आज यानी कि 2 अगस्त 2022 को Bosch, Indus Towers, Siemens, Adani Green Energy, Bank of India, Voltas, Brigade Enterprises, Deepak Nitrite, Dhanuka Agritech, Dodla Dairy, Gateway Distriparks, Gati, Godrej Properties, Gravita India, JM Financial, Jubilant Pharmova, Lemon Tree Hotels, MOIL, Paradeep Phosphates, RPG Life Sciences, Schneider Electric Infrastructure, Shyam Metalics and Energy, Thermax, Tube Investments of India और Vaibhav Global आदि कंपनियों के जून तिमाही के नतीजे आने की वजह से ये फोकस में रहेंगी।

ITC

सालाना आधार पर ITC Q1 का मुनाफा 38% बढ़कर 4,169.4 करोड़ रुपये हो गया। जबकि कंपनी की आय 41.4% सालाना बढ़कर 18,320 करोड़ रुपये हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें