Stocks to Watch Today: आज फोकस में रहने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, टाटा स्टील और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है

अपडेटेड Sep 12, 2022 पर 8:59 AM
Story continues below Advertisement
Tata Steel के निदेशक मंडल की बैठक 14 सितंबर को होगी जिसमें प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर अनसिक्योर्ड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स जारी करने पर विचार किया जायेगा

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियां बाजार के दौरान या इसके बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों में रहेंगी।

Reliance Industries

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि उसकी सहायक कंपनी रिलायंस पेट्रोलियम रिटेल (Reliance Petroleum Retail) शुभलक्ष्मी पॉलीस्टर्स एंड शुभलक्ष्मी पॉलीटेक्स के पॉलिएस्टर कारोबार को 1,592 करोड़ रुपये में खरीदेगी।

Oil and Natural Gas Corporation


सरकारी तेल और गैस कंपनी ने DSF-III बिड राउंड के तहत ऑफसोर में खोजे गए छोटे क्षेत्रों (DSF) के लिए 6 कॉन्ट्रैक्ट किये हैं। जिसमें अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में प्रत्येक क्षेत्र के लिए 3 कॉन्ट्रैक्ट किये गये हैं। इसने झारखंड और मध्य प्रदेश में विशेष सीबीएम बिड राउंड-2021 ब्लॉक के तहत क्षेत्रों के लिए 2 कॉन्ट्रैक्ट किये हैं।

Tata Steel

कंपनी ने एक्सचेंजों को सूचित किया कि प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर अनसिक्योर्ड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स जारी करने पर विचार करने के लिए निदेशक मंडल की बैठक 14 सितंबर को निर्धारित है।

Anupam Rasayan India

कंपनी ने एक्सचेंजों को सूचित किया कि 10 सितंबर को सूरत में Sachin GIDC plant की यूनिट -6 में आग लगने की घटना हुई थी। आग की घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

H G Infra Engineering

कंपनी की सहायक कंपनी एच जी अटेली नारनौल हाईवे (H G Ateli Narnaul Highway) को हरियाणा में सड़क परियोजना के लिए कम्प्लीशन सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है।

Ashapura Minechem

अल्बुला इन्वेस्टमेंट फंड ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए कंपनी के 14.5 लाख शेयर बेचे। ये शेयर 101.97 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बिके हैं। जून 2022 तक फंड के पास कंपनी में 7.93% हिस्सेदारी या 72.57 लाख शेयर थे।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।