Get App

Stocks to Watch Today:आज फोकस में रहने वाले टीसीएस, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, मुथूट कैपिटल और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 13, 2022 पर 8:58 AM
Stocks to Watch Today:आज फोकस में रहने वाले टीसीएस, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, मुथूट कैपिटल और अन्य स्टॉक्स
Gujarat Apollo Industries ने बेल्जियम स्थित PFH BV के साथ एक ज्वाइंट वेंचर समझौता किया है

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Tata Consultancy Services

संयुक्त राज्य अमेरिका में सप्लाई चेन सॉल्यूशन और थोक किराना आपूर्ति में उद्योग की अग्रणी कंपनी सी एंड एस होलसेल ग्रॉसर्स, इंक (C&S Wholesale Grocers, Inc) ने Google क्लाउड पर अपना नया ऑपरेशन प्लेटफॉर्म बनाने के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को चुना है।

Gujarat Apollo Industries

कंपनी ने बेल्जियम स्थित पीएफएच बीवी (PFH BV) के साथ एक ज्वाइंट वेंचर समझौता किया है। वे कृषि और कृषि मशीनरी और कंपोनेंट्स के व्यवसाय में उतरेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें