Stocks to Watch Today: आज फोकस में रहने वाले Vedanta, Kotak Mahindra Bank, IndusInd Bank और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है

अपडेटेड Jul 05, 2022 पर 9:29 AM
Story continues below Advertisement
Marksans Pharma ने कहा कि शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बोर्ड 8 जुलाई को बैठक करेगा

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Kotak Mahindra Bank

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने कुछ मानदंडों का पालन न करने पर कोटक महिंद्रा बैंक पर 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।


IndusInd Bank

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने अनुपालन में कमी के लिए इंडसइंड बैंक पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

Vedanta

वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में वेदांता का माइन्ड मेटल उत्पादन सालाना आधार पर 14% बढ़ा है। कंपनी ने अपनी बीएसई फाइलिंग में कहा कि लांजीगढ़ रिफाइनरी में सालाना आधार पर Q1FY23 में इसका एल्युमिना उत्पादन मामूली रूप से बढ़कर 4.85 लाख टन हो गया। स्मेल्टर में कास्ट मेटल एल्युमीनियम का उत्पादन सालाना आधार पर 3% बढ़कर 5.65 लाख टन हो गया।

NMDC, MMTC, Tata Steel

टाटा स्टील ने अपनी सहायक कंपनी टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स के जरिये नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) में 93.71% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। सौदे की लागत 12,100 करोड़ रुपये है। एनएमडीसी ने सफलतापूर्वक अपनी 10.10% हिस्सेदारी बेच दी और एमएमटीसी ने एनआईएनएल में 49.78% हिस्सेदारी टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स को ट्रांसफर कर दी।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

RCC Cements

सुनील कुमार ने कंपनी के प्रबंध निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है। सुनील ने कहीं और प्री-ऑक्यूपेशन के कारण इस्तीफा दे दिया।

Kirloskar Ferrous Industries

किर्लोस्कर फेरस ने कर्नाटक प्लांट में मिनी ब्लास्ट फर्नेस के अपग्रेडेशन का काम पूरा किया। इसके बाद पिग आयरन की निर्माण क्षमता प्रति वर्ष 1,80,000 टन से बढ़कर 2, 17,600 टन हो गई है।

Marksans Pharma

कंपनी ने कहा कि शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स 8 जुलाई को बैठक करेंगे।

Beema Cements

कंपनी के प्रोमोटर्स बीमा सीमेंट्स में ऑफर फॉर सेल के जरिये 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगे। सेल की फ्लोर प्राइस 75 रुपये प्रति शेयर है।

Wherrelz IT Solutions

कंपनी ने Catalyst Trusteeship, Turmeric Vision के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट किया है। इसके तहत कंपनी द्वारा सॉफ्टवेयर का मैनेजमेंट, सर्वर का मेंटेनेंस और अन्य संबंधित सपोर्टिंग सर्विसेस उपलब्ध कराई जायेगी।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।