रूस और यूक्रेन के युद्ध का बाजार पर तनाव, जानिये कमजोर बाजार में आशीष बहेती कहां लगा रहे हैं दांव

आज निफ्टी में 15800, 15700 और 15600 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये

अपडेटेड Mar 07, 2022 पर 1:20 PM
Story continues below Advertisement
आशीष बाहेती ने निफ्टी और बैंक निफ्टी में नया ट्रेड लेने से बचने की सलाह दी

रूस और यूक्रेन के युद्ध का तनाव बाजार पर हावी है। निफ्टी आज 15900 के नीचे भी फिसल गया। बैंक निफ्टी 1400 अंक से ज्यादा कमजोर हुआ है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की राइटर्स अगले हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट मार्केट एक्सपर्ट आशीष बाहेती हैं। आशीष जी अपने दमदार ट्रेड्स के साथ एक सस्ता ऑप्शन भी बताया।

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 15900, 16000 और 16100 के स्तर पर एक्टिव नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 15800, 15700 और 15600 के स्तर पर एक्टिव नजर आये


आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 33000, 33100 और 33200 के स्तर पर एक्टिव नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 32500, 32400 और 32300 के स्तर पर एक्टिव नजर आये

मार्केट एक्सपर्ट आशीष बाहेती की बाजार पर राय

मार्केट एक्सपर्ट आशीष बाहेती ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि आज बाजार में चौतरफा बिकवाली नजर आ रही है। इस समय इंडेक्स में सेल ऑन राइज की रणनीति से ट्रेडर्स कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी ने 17000 के नीचे की तरफ जबसे ये लेवल तोड़ा है तब इसमें आया हुआ कोई भी पुल बैक के बाद बिकवाली होती हुई नजर आई है। हर पुल बैक को सेल ऑन राइज के तहत बिकवाली के अवसर के रूप में देखा गया है।

शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जिसमें खिलाड़ी करेंगे मुकाबला और आपकी होगी कमाई

आशीष ने कहा कि फिलहाल निफ्टी में कोई ट्रेड लेने की सलाह नहीं होगी लेकिन जिनके पास शॉर्ट पोजीशन है वे इसमें 16050 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाकर शॉर्ट पोजीशन में बने रह सकते हैं। वहीं बैंक निफ्टी में नई पोजीशन की सलाह नहीं लेकिन पुरानी पोजीशन को 33100 के स्टॉपलॉस के साथ शॉर्ट के साथ कैरी कर सकते हैं।

आशीष बाहेती के आज के ट्रेडिंग आइडियाज

Infosys March Fut : खरीदें - 1737 रुपये, स्टॉपलॉस - 1710 रुपये, लक्ष्य - 1770 रुपये

Bharti Airtel March Fut : खरीदें - 668 रुपये, स्टॉपलॉस - 660 रुपये, लक्ष्य - 690 रुपये

UPL March Fut : खरीदें, स्टॉपलॉस - 760 रुपये, लक्ष्य - 780 रुपये

आशीष बाहेती का सुझाया आज का सस्ता ऑप्शनः ONGC

आशीष ने ओएनजीसी में एक सस्ता ऑप्शन कॉल लेने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इसकी मार्च की सीरीज की 175 के स्ट्राइक वाली कॉल 6.25 रुपये के स्तर खरीदें। इसमें 12 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ निवेश की सुरक्षा के लिए 3 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।