Textile stocks : ट्रंप की टैरिफ पर हार से टेक्सटाइल स्टॉक्स में जोश, काइटेक्स गारमेंट्स, ट्राइडेंट और वेलस्पन लिविंग में 6% तक की तेजी

Textile stocks : टेक्सटाइल स्टॉक्स में पॉजिटिव माहौल ने भी ब्रॉडर मार्केट में जोश भर दिया है। हालांकि,टेक्सटाइल पैक में बड़े पैमाने पर बढ़त के बजाय चुनिंदा शेयरों में ही तेजी आई है। निवेशक सतर्क हैं और आगे की पॉलिसी के बारे में ज़्यादा क्लैरिटी का इंतज़ार कर रहे हैं

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 1:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Textile stocks : इस बीच वीकेंड में,ट्रंप ने कहा कि वह एक टेम्पररी टैरिफ को बढ़ाकर 15 फीसदी कर देंगे। इससे एक बार फिर से अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई है।। हालांकि, इक्विटी मार्केट कोर्ट के फैसले से तुरंत मिलने वाली राहत पर फोकस करते दिख रहे हैं

Textile stocks gains : US सुप्रीम कोर्ट द्वारा डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए इम्पोर्ट लेवी को हटाने के बाद 23 फरवरी को इंडियन टेक्सटाइल स्टॉक्स में तेज़ी आई है। US सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से ट्रेड में रुकावटों को लेकर चिंता कम हुई है और एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड शेयरों को लेकर मार्केट का सेंटिमेंट बेहतर हुआ है। आज सुबह के कारोबार में NSE पर काइटेक्स गारमेंट्स लिमिटेड का स्टॉक 5.74 फीसदी बढ़कर 196.84 रुपए पर पहुंच गया। ट्राइडेंट लिमिटेड का शेयर 4.5 फीसदी बढ़कर 26.76 रुपए पर पहुंच गया,जबकि वेलस्पन लिविंग 2.68 फीसदी बढ़कर 140.44 रुपए पर पहुंच गया।

शुक्रवार को US सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने उन टैरिफ्स को अमान्य कर दिया जो एक नेशनल इमरजेंसी कानून के तहत लगाए गए थे। इस ट्रंप के इस कदम का ग्लोबल ट्रेड फ्लो पर बड़ा असर पड़ा था। ट्रंप के टैरिफ ने US सहित अहम एक्सपोर्ट मार्केट में ज़्यादा लागत और डिमांड में कमी का डर पैदा कर दिया था। इससे इंडियन टेक्सटाइल और होम टेक्सटाइल बनाने वाली कंपनियों के लिए बड़ी दिक्कत पैदा हो गई थी। लेकिन अब टैरिफ वापस लेने के फैसले से भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों को राहत मिली है।

इस बीच वीकेंड में,ट्रंप ने कहा कि वह एक टेम्पररी टैरिफ को बढ़ाकर 15 फीसदी कर देंगे। इससे एक बार फिर से अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई है।। हालांकि, इक्विटी मार्केट कोर्ट के फैसले से तुरंत मिलने वाली राहत पर फोकस करते दिख रहे हैं। खासकर उन सेक्टर्स में जिनका US में अच्छा-खासा एक्सपोजर है, आज एक रिलीफ रैली आई है।


टेक्सटाइल स्टॉक्स में तेजी के बाजार में जोश

टेक्सटाइल स्टॉक्स में तेजी का असर पूरे बाजार पर देखने को मिल रहा है। आज के कारोबारी सत्र में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लगभग 0.50 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। जबकि,वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में गिरावट आई है। वोलैटिलिटी कम होने ले बुल्स को राहत मिली है।

बड़े पैमाने पर बढ़त के बजाय चुनिंदा शेयरों में ही आई तेजी  

टेक्सटाइल पैक में बड़े पैमाने पर बढ़त होने के बजाय चुनिंदा शेयरों में ही तेजी आई है। सुबह 11 बजे के आसपास ब्रॉडर स्टॉक्स में मिला-जुला ट्रेंड दिखा। इनमें शुरुआती राहत की रैली के बाद स्टॉक-स्पेसिफिक पोजिशनिंग देखने को मिली।

अरविंद लिमिटेड 1.2 फीसदी बढ़कर 372.15 रुपए के आसपास दिख रहा है। जबकि पेज इंडस्ट्रीज 0.34 फीसदी बढ़कर 32,850 रुपए के करीब ट्रेड कर रहा है। गोकलदास एक्सपोर्ट्स हरे निशान पर खुला था। लेकिन प्रॉफिट बुकिंग के बीच 3.3 फीसदी गिरकर 763.1 रुपए के आसपास पर आ गया। KPR मिल 0.98 फीसदी गिरकर Rs 924.4 पर नजर आ रहा है। वहीं, आलोक इंडस्ट्रीज 0.07 फीसदी गिरकर 14.71 रुपए पर लगभग फ्लैट दिख रहा है।

पॉलिसी पर ज़्यादा क्लैरिटी का इंतजार 

शेयरों की अलग-अलग चाल से पता चलता है कि एक तरफ US एडमिनिस्ट्रेशन के टैरिफ पर रोक से शॉर्ट-टर्म में राहत तो मिली है। लेकिन दूसरी तरफ इन्वेस्टर्स अभी भी सावधान हैं और आगे की पॉलिसी पर ज़्यादा क्लैरिटी का इंतजार कर रहे हैं।

 

Clean Max Enviro IPO : आज से खुला क्लीन मैक्स एंवायरो का IPO , मैनेजमेंट से जाने आगे का प्लान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।