Credit Cards

Gainers & Losers : दिन भर की उठापटक के बाद सपाट बंद हुआ बाजार, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

आज के कारोबार में करीब 1737 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। वहीं, 1460 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। जबकि 139 शेयरों में को बदलाव नहीं हुआ है

अपडेटेड Jun 28, 2022 पर 6:02 PM
Story continues below Advertisement
टाटा मोटर्स (Tata Motors)ने मंगलवार को बताया हे कि वह 1 जुलाई से अपने कमर्शियल व्हीकल के दाम बढ़ाने जा रही है

28 जून को सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद हुए हैं। सेंसेक्स आज 16.17 अंक यानी 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 53177.45 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 18.20 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 15,850.20 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में करीब 1737 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। वहीं, 1460 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। जबकि 139 शेयरों में को बदलाव नहीं हुआ है।

आज इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

Mahindra & Mahindra | CMP: Rs 1,110.50 | आज ये शेयर 2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। कंपनी ने घरेलू और विदेशी बाजारों में अपनी नई SUV Scorpio-N लॉन्च की है। इस SUV के मैन्यूअल ट्रांसमिशन वैरिएंट की कीमत 11.99 लाख रुपए से 19.49 लाख रुपए के बीच है। इसके ऑटोमोटिक और फोर व्हील ड्राइव वैरिएंट की कीमत 21 जुलाई को बताई जाएगी। नोमुरा ने इस स्टॉक की बॉय रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 1,308 रुपए का लक्ष्य दिया है।


Tata Motors | CMP: Rs 417.70 | आज ये शेयर भी हरे निशान में बंद हुआ है। टाटा मोटर्स (Tata Motors)ने मंगलवार को बताया हे कि वह 1 जुलाई से अपने कमर्शियल व्हीकल के दाम बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने बताया है कि वह अपने कमर्शियल व्हीकल के दाम में 1.5 से 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी अपनी बढ़ती उत्पादन लागत से निपटने के लिए ये कीमत बढ़ोतरी कर रही है।

Campus Activewear | CMP: Rs 335.10 | ये शेयर भी आज जोश में रहा। ग्लोबल ब्रोकरेज सीएलएसए (global brokerage CLSA) को इस फुटवियर स्टॉक में तेजी आने की उम्मीद है। CLSA ने एक रिसर्च नोट में कहा है कि कैंपस एक्टिववियर (Campus Activewear) के शेयरों में मौजूदा स्तर से 12 प्रतिशत की तेजी आ सकती है। उन्होंने कहा है कि फुटवियर ब्रांड की आय में तीन गुना और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में चार गुना की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Indiabulls Real Estate | CMP: Rs 65.35 | आज ये शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ है। नेशनल एंटी-प्रॉफिटियरिंग अथॉरिटी (NAA) ने अपनी जांच में ये पाया है कि Indiabulls Real ने घर खरीदारों को GST लागू होने के बाद 6.46 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट बेनीफिट का लाभ नहीं दिया है। यह मामला आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की एक परियोजना से जुड़ा हुआ है।

Sterling Tools | CMP: Rs 271.10 | आज यह शेयर भी 5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। कंपनी की सब्सिडियरी Sterling Gtake E-mobility (SGEM) ने E-LCV सेगमेंट में कदम रखने का ऐलान किया है। इसके बावजूद आज इस शेयर में जोश नहीं दिखा।

Brigade Enterprises | CMP: Rs 445.50 | आज यह शेयर हरे निशान में बंद हुआ है। कंपनी ने चेन्नई में 21 लाख वर्गफीट एरिया के डेवलपमेंट के लिए एक जॉइंट डेवलपमेंट करार किया है। इस खबर के चलते यह आज जोश में रहा है।

JSW Steel | CMP: Rs 579.90 | आज यह शेयर भी हरे निशान में बंद हुआ है। मूडीज के इनवेस्टर सर्विसेज ने कहा है कि उसने कंपनी के कॉर्पोरेट फैमिली रेटिंग को BA1 से बढ़ाकर Ba2 कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी के रेटिंग आउटलुक को भी स्टेबल से बढ़ाकर पॉजिटिव कर दिया गया है।

टाटा मोटर्स 1 जुलाई से बढ़ाएगी कमर्शियल व्हीकल के दाम, जानिए कितनी होगी बढ़ोतरी

Dhani Services | CMP: Rs 32.55 | आज यह शेयर 5 फीसदी भागा है। Societe Generale ने खुले बाजार में कंपनी के 46,87,351 इक्विटी बेचे हैं। यह बिक्री 29.55 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर की गई है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jun 28, 2022 6:02 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।