बाजार 2% टूटे लेकिन विदेशी ब्रोकरेज हाउसेस ने इन शेयरों के बढ़ाए टार्गेट, क्या हैं आपके पास?

बाजार की कमजोरी के बावजूद विदेशी ब्रोकरेज हाउसेस ने 5 शेयरों के टार्गेट प्राइस बढ़ाए हैं। आइए डालते हैं इन पर एक नजर.

अपडेटेड Jan 27, 2022 पर 1:21 PM
खराब बाजार में शुगर शेयरों ने मिठास भरी है। Dhampur,Triveni, Dwarkesh में 5 परसेंट तक की तेजी देखने को मिली है।

25 जनवरी को अच्छी रिकवरी के बाद 27 जनवरी यानी आज के कारोबार में बाजार औंधे मुंह गिर गए। यूएस फेड के चेयरमैन Jerome Powell ने मार्च में ही ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत दे दी है। जिसके चलते आज भारतीय बाजार आज लडखड़ाते दिखे और 2 फीसदी से ज्यादा टूट गए। US फेड के मार्च से दरें बढ़ाने के संकेत के बाद बाजारों में कोहराम मच गया है। सेंसेक्स आज 900 प्वाइंट टूटा है। निफ्टी ने भी 17000 का लेवल तोड़ा है। रियल्टी, IT,मेटल और फार्मा में भारी बिकवाली देखने को मिली है।

हालांकि खराब बाजार में शुगर शेयरों ने मिठास भरी है। Dhampur,Triveni, Dwarkesh में 5 परसेंट तक की तेजी देखने को मिली है। ज्यादातर शुगर शेयर एक महीने में 15 से 20 फीसदी तक दौड़े हैं। इस बीच कोटक बैंक के MD उदय कोटक ने कहा है कि बाजार में और उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहें। अमेरिका में ब्याज दरें और महंगा क्रूड बाजार में वोलैटिलिटी बढ़ाएगी उन्होंनें भारत के लिए वित्तीय और मॉनेटरी पॉलिसी समीक्षा की सलाह दी है। बाजार की कमजोरी के बावजूद विदेशी ब्रोकरेज हाउसेस ने 5 शेयरों के टार्गेट प्राइस बढ़ाए हैं। आइए डालते हैं इन पर एक नजर।

ICICI Bank | क्रेडिट सुईस ने इस स्टॉक को Outperform रेटिंग देते हुए इसका टार्गेट 900 रुपये से बढ़ाकर 930 रुपये कर दिया है।


SBI Life Insurance Company | नोमुरा ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग देते हुए इसका टार्गेट 1500 रुपये से बढ़ाकर 1625 रुपये कर दिया है।

Bandhan Bank | सीएलएसए ने इस स्टॉक की रेटिंग sell से अपग्रेड करके outperform करते हुए इसका टार्गेट 340 रुपये से बढ़ाकर 245 रुपये कर दिया है।

Gland Pharma | जैफरीज ने इस स्टॉक पर Buy रेटिंग देते हुए इसका टार्गेट 4,566 रुपये से बढ़ाकर 4578 रुपये कर दिया है।

PVR | सीएलएसए ने इस स्टॉक पर Buy रेटिंग देते हुए इसका टार्गेट 2,105 रुपये से बढ़ाकर 2,110 रुपये कर दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।