पिछले कारोबारी दिन ग्लोबल बाजार में जारी उठापटक के बीच भारतीय बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। हालांकि कारोबार के अंत में निफ्टी 17000 को संभालने में सफल रहा था और बीएसई सेंसेक्स 59 अंक गिरकर 57,832.9 के स्तर पर बंद हुआ था जबकि एनएसई निफ्टी 28 अंक की हल्की कमजोरी के साथ 17,276 के स्तर पर बंद हुआ था। साप्ताहिक आधार पर देखें तो पिछले हफ्ते सेसेंक्स 0.55 फीसदी और निफ्टी 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ हुआ था।
