ये 14 स्टॉक्स लगातार तीन तिमाहियों से निवेशकों को दे रहे छप्पर फाड़ रिटर्न, क्या इनमें से है कोई आपके पास

हमने यहां कुछ ऐसी कंपनियों के नतीजों का विश्लेषण किया है जिनके मुनाफे में तिमाही दर तिमाही आधार पर पिछले 3 तिमाहियों से लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

अपडेटेड Apr 07, 2022 पर 1:22 PM
Story continues below Advertisement
Mindtree में पिछले 1 साल में 111 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 5 अप्रैल 2021 को यह स्टॉक 2087.80 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 5 अप्रैल 2022 को यह स्टॉक 4397.10 रुपये पर बंद हुआ था.

वित्त वर्ष 2022 की समाप्ति के साथ ही निवेशकों को अब चौथी तिमाही और वार्षिक वित्तीय परिणामों का इतंजार है। निवेशकों की सहायता के लिए हमने यहां कुछ ऐसी कंपनियों के नतीजों का विश्लेषण किया है जिनके मुनाफे में तिमाही दर तिमाही आधार पर पिछले 3 तिमाहियों से लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यहां हमने अपने विश्लेषण में सिर्फ उन कंपनियों को शामिल किया है जिनका मार्केट कैप 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा है और जिनकी वित्त वर्ष 2021 की RoEऔर RoCE 15 फीसदी से ज्यादा रही है। करीब 32 कंपनियों ने हमारे इस मानक को पूरा किया है। इनमें से भी 14 स्टॉक ऐसे रहे हैं जिनमें पिछले 1 साल से 100 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।

मनीकंट्रोल SWOT एनालिसिस के मुताबिक इन सभी 14 स्टॉक्स में कमजोर प्वाइंट्स की तुलना में मजबूत प्वाइंट्स ज्यादा हैं। आइए इन पर डालते हैं एक नजर।

Shivalik Bimetal Controls | पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 559 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 5 अप्रैल 2021 को यह स्टॉक 83.60 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 5 अप्रैल 2022 को यह स्टॉक 551.10 रुपये पर बंद हुआ था।


Yasho Industries Ltd. | पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 522 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 5 अप्रैल 2021 को यह स्टॉक 302.95 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 5 अप्रैल 2022 को यह स्टॉक 1885.50 रुपये पर बंद हुआ था।

Khaitan Chemicals & Fertilizers Ltd. | पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 490 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 5 अप्रैल 2021 को यह स्टॉक 22.30 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 5 अप्रैल 2022 को यह स्टॉक 131.50 रुपये पर बंद हुआ था।

Angel One Ltd. | पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 468 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 5 अप्रैल 2021 को यह स्टॉक 292.75 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 5 अप्रैल 2022 को यह स्टॉक 1661.45 रुपये पर बंद हुआ था।

BCL Industries Ltd. | पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 406 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 5 अप्रैल 2021 को यह स्टॉक 101.60 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 5 अप्रैल 2022 को यह स्टॉक 514.35 रुपये पर बंद हुआ था।

Sportking India Ltd. | पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 398 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 5 अप्रैल 2021 को यह स्टॉक 227.36 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 5 अप्रैल 2022 को यह स्टॉक 1131.45 रुपये पर बंद हुआ था।

Cosmo Films Ltd. | पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 219 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 5 अप्रैल 2021 को यह स्टॉक 629.00 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 5 अप्रैल 2022 को यह स्टॉक 2005.55 रुपये पर बंद हुआ था।

Dollar Industries Ltd. | पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 156 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 5 अप्रैल 2021 को यह स्टॉक 228.85 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 5 अप्रैल 2022 को यह स्टॉक 585.65 रुपये पर बंद हुआ था।

Persistent Systems Ltd. | पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 151 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 5 अप्रैल 2021 को यह स्टॉक 1961.10 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 5 अप्रैल 2022 को यह स्टॉक 4914.45 रुपये पर बंद हुआ था।

Mastek Ltd. | पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 150 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 5 अप्रैल 2021 को यह स्टॉक 1312.60 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 5 अप्रैल 2022 को यह स्टॉक 3285.80 रुपये पर बंद हुआ था।

Maithan Alloys Ltd| पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 136 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 5 अप्रैल 2021 को यह स्टॉक 603.00 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 5 अप्रैल 2022 को यह स्टॉक 1425.30 रुपये पर बंद हुआ था।

Vidhi Specialty Food Ingredients Ltd. | पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 135 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 5 अप्रैल 2021 को यह स्टॉक 199.45 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 5 अप्रैल 2022 को यह स्टॉक 468.40 रुपये पर बंद हुआ था।

Indian Energy Exchange Ltd. | पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 116 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 5 अप्रैल 2021 को यह स्टॉक 113.78 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 5 अप्रैल 2022 को यह स्टॉक 245.35 रुपये पर बंद हुआ था।

मॉर्गन स्टेनली ने ग्लोबल उथल-पुथल के बीच भारतीय बाजारों की मजबूती के लिए गिनाईं ये वजहें, आइए डालते हैं इन पर एक नजर

Mindtree Ltd. | पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 111 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 5 अप्रैल 2021 को यह स्टॉक 2087.80 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 5 अप्रैल 2022 को यह स्टॉक 4397.10 रुपये पर बंद हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।