इन 5 मल्टीबैगर स्टॉक ने 2 साल में दिया 3450% का रिटर्न, क्या इनमें से कोई है आपके पास

ग्लोबल इकोनॉमिक के महामारी के दबाव से गुजरने के बीच भारतीय स्टॉक मार्केट ने पिछले 2 साल में अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है और इस दौरान कई ऐसे स्टॉक रहे है जिन्होंने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

अपडेटेड Mar 25, 2022 पर 12:32 PM
यहां हम 5 शेयरों की सूची दे रहे है जिन्होंने पिछले 2 साल के दौरान मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

Multibagger stocks: कोरोना महामारी की वजह से 2020 में आई भारी बिकवाली के बाद भारतीय सेक्रेंडरी मार्केट ने 23 मार्च 2020 को अपना बॉटम बनाया। उसके बाद के 2 सालों में इसमें जोरदार उछाल देखने को मिला। ग्लोबल इकोनॉमिक के महामारी के दबाव से गुजरने के बीच भारतीय स्टॉक मार्केट ने पिछले 2 साल में अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है और इस दौरान कई ऐसे स्टॉक रहे है जिन्होंने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

यहां हम 5 शेयरों की सूची दे रहे है जिन्होंने पिछले 2 साल के दौरान मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। आइए इस सूची पर डालते है एक नजर।

1] Tanla Platforms: 23 मार्च 2020 को इस क्लाउंड कम्यूनिकेशंस कंपनी का स्टॉक एनएसई पर ₹39.85 प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ था। वहीं 24 मार्च 2022 को यह शेयर एनएसई पर ₹1413.70 के स्तर पर बंद हुआ। इस तरह पिछले 2 साल में इस शेयर में करीब 3450 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। हालांकि 2022 में यह शेयर अब तक बिकवाली के दबाव में रहा है और ₹1839 से घटकर ₹1413.70 के लेवल पर आ गया है। यानी साल 2022 में अब तक इस शेयर में करीब 25 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि पिछले 6 महीने में इस स्टॉक ने अपने शेयर धारको को करीब 70 फीसदी का रिटर्न दिया है।


2] Tips Industries: इस म्यूजिक, फिल्म डिस्ट्रीब्यूएशन कंपनी का स्टॉक 23 मार्च 2022 को एनएसई पर ₹85.35 पर बंद हुआ था। वहीं 24 मार्च 2022 को यह स्टॉक एनएसई पर करीब 2660 फीसदी की बढ़त दिखाते हुए ₹2354.95 के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले 1 साल में Tips के शेयर ₹490 से बढ़कर ₹2355 रुपये पर आ गए है। 1 साल में इस स्टॉक ने करीब 375 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में यह मल्टीबैगर स्टॉक करीब 85 फीसदी भागा है जबकि 1 महीने में इसमें करीब 22 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

य़ह भी पढ़ेMultibagger stock: ₹27 वाले इस शेयर ने 7 साल में दिया छप्पर फाड़ रिटर्न, 1 लाख को बनाए 87 लाख रुपये

3] Vishnu Chemicals: यह मल्टीबैगर स्टॉक 23 मार्च 2020 को एनएसई पर ₹71.55 पर बंद हुआ था। वहीं 24 मार्च 2022 को एनएसई पर यह शेयर ₹1723.60 पर बंद हुआ था यानी 2 साल की अवधि में इस स्टॉक ने 2300 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 1 साल में ये केमिकल स्टॉक ₹265 से बढ़कर ₹1723 पर आ गया है। 1 साल में यह शेयर 565 फीसदी भागा है। पिछले 6 महीने में यह शेयर 140 फीसदी भागा है।

4] Adani Total Gas: अदानी ग्रुप का यह शेयर 23 मार्च 2020 को एनएसई पर ₹89.20 पर बंद हुआ था। वहीं 24 मार्च 2022 को एनएसई पर यह शेयर ₹1979.75 पर बंद हुआ था यानी 2 साल की अवधि में इस स्टॉक ने 2120 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 1 साल में इसने 130 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 6 महीने में 45 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि 1 महीने में यह शेयर रूस और यूक्रेन की लड़ाई के चलते बाजार में आई कमजोरी के बावजूद करीब 30 फीसदी भागा है।

5] Borosil Renewables: यह मल्टीबैगर स्टॉक 23 मार्च 2020 को एनएसई पर ₹₹32.65 पर बंद हुआ था। वहीं 24 मार्च 2022 को एनएसई पर यह शेयर ₹599 पर बंद हुआ था यानी 2 साल की अवधि में इस स्टॉक ने 1735 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 1 साल में इसने 145 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 6 महीने में 100 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि 1 महीने इस शेयर ने 10 फीसदी का रिटर्न दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।