These 13 stocks gained over 500% in last 5 years- बीएसई में शामिल 13 स्टॉक ऐसे रहे है जिन्होंने पिछले 5 साल में 500 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है लेकिन क्या यह रिटर्न इन स्टॉक में पैसे लगाने वाले निवेशकों के लिए पर्याप्त है? एक्सपर्ट्स का कहना है कि हमको रिटर्न से अलग हटकर सोचना चाहिए। निवेशकों को निवेश के लिए किसी कंपनी के फंडामेटल मानको को रखनी चाहिए लेकिन क्या निवेश निर्णय के लिए क्या यह रिटर्न पर्याप्त है?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी स्टॉक में निवेश का निर्णय लेते समय हमें कंपनी के फंडामेटल, उसके कारोबारी मॉडल और उसके प्रबंधन की काबिलियत पर नजर रखनी चाहिए। इन मानको के आधार पर हमने ऐसी 13 कंपनियां चुनी है जिन्होंने पिछले 5 साल में 500 फीसदी की रिटर्न दिया है। हमारे विश्लेषण में वह कंपनियां शामिल है जिन्होंने पिछले 5 वित्त वर्षों में किसी भी साल घाटा नहीं सहा है और जिनकी बिक्री 5 साल में 100 करोड़ रुपये प्रति वर्ष से ज्यादा रही है।
हमारे इस विश्लेषण में वह कंपनियां शामिल है जो लगभग कर्जमुक्त है और जिनमें प्रमोटर की होल्डिंग दिसंबर 2021 तक 40 फीसदी से ज्यादा है। इसके अलावा हमने अपने इस विश्लेषण में उन स्टॉक को शामिल किया है जिनका पिछले 7 दिनों का वॉल्यूम 10,000 से ज्यादा है। हमने इस विश्लेषण में उन कंपनियो को नहीं शामिल किया है जिनका मार्केट कैप 500 करोड़ रुपये से नीचे है। इन मानको के आधार पर चुने गए 13 स्टॉक में से 10 स्टॉक ऐसे है जो मनीकंट्रोल SWOT एनालिसिस के आधार पर भी मजबूत नजर आ रहे है। आइए डालते है इनपर एक नजर।
Coforge | पिछले 5 साल में इस शेयर में 1073 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 1 फरवरी 2017 को यह शेयर 408 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 1 फरवरी 2022 को यह स्टॉक 4790 रुपये पर बंद हुआ था। यह स्टॉक अभी भी 6133 रुपये के अपने 52 वीक हाई से 22 फीसदी नीचे मिल रहा है।
Tata Elxsi । पिछले 5 साल में यह शेयर 724 रुपये से 930 फीसदी की बढ़त दिखाते हुए 7,462 रुपये पर आ गया है।
Larsen & Toubro Infotech | पिछले 5 साल में इस शेयर में 848 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 1 फरवरी 2017 को यह शेयर 665 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 1 फरवरी 2022 को यह स्टॉक 6304रुपये पर बंद हुआ था। यह स्टॉक अभी भी 7595 रुपये अपने 52 वीक हाई से 17 फीसदी नीचे मिल रहा है।
Radico Khaitan | पिछले 5 साल में इस शेयर में 796 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 1 फरवरी 2017 को यह शेयर 118 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 1 फरवरी 2022 को यह स्टॉक 1062 रुपये पर बंद हुआ था। यह स्टॉक अभी भी 1300 रुपये अपने 52 वीक हाई से 18 फीसदी डिस्काउंट पर मिल रहा है।
Confidence Petroleum India | पिछले 5 साल में इस शेयर में 786 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 1 फरवरी 2017 को यह शेयर 8 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 1 फरवरी 2022 को यह स्टॉक 73 रुपये पर बंद हुआ था। यह स्टॉक अभी भी 95 रुपये अपने 52 वीक हाई से 24 फीसदी डिस्काउंट पर मिल रहा है।
Astral | पिछले 5 साल में इस शेयर में 779 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 1 फरवरी 2017 को यह शेयर 248 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 1 फरवरी 2022 को यह स्टॉक 2,179 रुपये पर बंद हुआ था। यह स्टॉक अभी भी 2525 रुपये अपने 52 वीक हाई से 14 फीसदी डिस्काउंट पर मिल रहा है।
Mindtree | पिछले 5 साल में इस शेयर में 771 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 1 फरवरी 2017 को यह शेयर 457 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 1 फरवरी 2022 को यह स्टॉक 3,984 रुपये पर बंद हुआ था। यह स्टॉक अभी भी 5,059 रुपये अपने 52 वीक हाई से 21 फीसदी डिस्काउंट पर मिल रहा है।
Tanfac Industries | पिछले 5 साल में इस शेयर में 763 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 1 फरवरी 2017 को यह शेयर 78 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 1 फरवरी 2022 को यह स्टॉक 673 रुपये पर बंद हुआ था। यह स्टॉक अभी भी 779 रुपये अपने 52 वीक हाई से 14 फीसदी डिस्काउंट पर मिल रहा है।
Jubilant FoodWorks | पिछले 5 साल में इस शेयर में 679 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 1 फरवरी 2017 को यह शेयर 442 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 1 फरवरी 2022 को यह स्टॉक 3,440 रुपये पर बंद हुआ था। यह स्टॉक अभी भी 4,577 रुपये अपने 52 वीक हाई से 25 फीसदी डिस्काउंट पर मिल रहा है।