Get App

Vijay Kedia के पोर्टफोलियो में शामिल ये स्टॉक 1 महीने में 10% टूटा, एक्सपर्ट दे रहें खरीदारी की सलाह, जानें क्यों

मेड इन इंडिया 5G ऱोलआउट एलान के बाद इस बात की उम्मीद है कंपनी को इस एलान से बड़ा फायदा होगा लेकिन इस एलान का असर अगले वित्त वर्ष से देखने को मिलेगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2022 पर 11:01 AM
Vijay Kedia के पोर्टफोलियो में शामिल ये स्टॉक 1 महीने में 10% टूटा, एक्सपर्ट दे रहें खरीदारी की सलाह, जानें क्यों
ज्यादा जोखिम क्षमता वाले निवेशकों को इस मल्टीबैगर स्टॉक में मोमेंटम Buy की शुरुआत करनी चाहिए।

Vijay Kedia portfolio: रसिया और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने के बाद पोजिशनल इन्वेस्टर्स बाजार में इस समय सस्ते में मिल रहे वैल्यू पिक्स को चुनने में लगे हुए है। ऐसे निवेशकों के लिए स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट्स की Tejas Networks में खरीदारी की सलाह है। बाजार दिग्गजों का कहना है कि यूक्रेन और रूस के बीच तनाव घटने के बाद भारतीय बाजारों में जोरदार तेजी आनी की उम्मीद है। ऐसे में क्वालिटी स्टॉक सेंसेक्स-निफ्टी की तुलना मेंबेहतर प्रदर्शन करते नजर आ सकते है।

Tejas Networks के शेयर पर पॉजिटीव रूख दिखाते हुए Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर का कहना है कि तेजस नेटवर्क एक टेलिकॉम हार्डवेयर कंपनी है। मेड इन इंडिया 5G ऱोलआउट एलान के बाद इस बात की उम्मीद है कंपनी को इस एलान से बड़ा फायदा होगा लेकिन इस एलान का असर अगले वित्त वर्ष से देखने को मिलेगा। ऐसे में लंबे नजरिए के साथ ही इस स्टॉक को पोर्टफोलियो में शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़े- इस मल्टीबैगर स्टॉक ने निवेशकों को दिया कमाल का रिटर्न, 2022 में 300% का दिखाया उछाल

च्वाइंस ब्रोकिंग के सुमीत बगड़िया का कहना है कि ज्यादा जोखिम क्षमता वाले निवेशकों को इस मल्टीबैगर स्टॉक में मोमेंटम Buy की शुरुआत करनी चाहिए। वर्तमान में यह अच्छे वैल्यूएशन पर उपलब्ध है । हमें शॉर्ट टर्म में ही इसमें 470 रपये का लक्ष्य हासिल होता नजर आ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें