Multibagger stock: किसी स्टॉक में निवेश करना किसी बिजनेस में निवेश करने जैसा ही होता है। वेचर कैपिटलिस्ट ऐसे छोटे-मझोले कंपनियों में निवेश करते है जिनके बिजनेस मॉडल को लेकर उनको पूरा विश्वास होता है और उनको लगता है कि यह कंपनी आगे चलकर अच्छा प्रदर्शन करेगी। स्टॉक में निवेश करते वक्त भी इसी तरह की रणनीति अपनानी चाहिए। सबसे पहले किसी स्टॉक की पहचान करें फिर उसमें पैसे इन्वेस्ट करके लंबे समय तक बने रहें। स्टॉक मार्केट में यह पैसा कमाने का मूलमंत्र है। GRM Overseas का शेयर एक ऐसे ही अच्छे शेयर का उदाहरण है।
इस राइस मीलिंग कंपनी का स्टॉक 6 साल में 3 रुपये प्रति शेयर के बढ़कर 591.90 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इस स्टॉक में करीब 200 गुने की बढ़त देखने को मिली है। हालांकि पिछले 1 महीने से यह शेयर बिकवाली के दबाव में है। पिछले 1 महीने में यह स्टॉक 17 फीसदी फिसला है।
पिछले 6 महीने 196 रुपये से बढ़कर 591.90 रुपये के करीब आ गया है। इस अवधि में इसने करीब 200 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 1 साल में यह पेनी स्टॉक 68 रुपये से बढ़कर 591.90 रुपये पर आ गया है। 1 साल में यह शेयर 770 फीसदी भागा है। पिछले 6 साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 3 रुपये बढ़कर 591.90 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में 19,900 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
इस आधार पर एनालिसिस करें तो अगर इस मल्टीबैगर स्टॉक में किसी ने 1 महीने पहले 1 लाख रुपये लगाए होते तो वो 1 लाख रुपये घटकर 83,000 रुपये रह गए होते। वहीं अगर किसी ने 6 महीने पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो वो 1 लाख रुपये आज 3 लाख रुपये हो गए होते। वहीं अगर किसी ने 1 साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज वो 1 लाख रुपये 8.70 लाख रुपये हो गए होते जबकि अगर किसी ने इस मल्टीबैगर स्टॉक में 6 साल पहले 1 लगाए होते तो आज उसे 2 करोड़ रुपये मिल रहे होते।
आगे कैसी रह सकती है GRM Overseas की चाल
IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि GRM Overseas अभी अपने 200 DMA के नीचे कारोबार कर रहे है। यह स्टॉक जनवरी 2022 में 935.40 रुपये के अपने ऑल टाइम हाई को छूने के बाद लगातार नेगेटिव या साइडवेज कारोबार कर रहा है। जिनके पाल ये स्टॉक हो वे इसमें बनें रह सकते हैं। जो नई पोजीशन लेना चाहते हैं वो इसके 500 -510 रुपए के रेंज में आने का इंतजार करें। इसके लिए 454 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाएं।