Get App

इस कमाल के मल्टीबैगर पेनी स्टॉक ने निवेशकों को किया मालामाल, 6 साल में 1 लाख रुपये बढ़कर हुए 2 करोड़

पहले किसी स्टॉक की पहचान करें फिर उसमें पैसे इन्वेस्ट करके लंबे समय तक बने रहें। स्टॉक मार्केट में यह पैसा कमाने का मूलमंत्र है। GRM Overseas का शेयर एक ऐसे ही अच्छे शेयर का उदाहरण है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 07, 2022 पर 10:39 AM
इस कमाल के मल्टीबैगर पेनी स्टॉक ने निवेशकों को किया मालामाल, 6 साल में 1 लाख रुपये बढ़कर हुए 2 करोड़
GRM Overseas का शेयर  6 साल में 3 रुपये प्रति शेयर के बढ़कर 591.90 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इस स्टॉक में करीब 200 गुने की बढ़त देखने को मिली है.

Multibagger stock: किसी स्टॉक में निवेश करना किसी बिजनेस में निवेश करने जैसा ही होता है। वेचर कैपिटलिस्ट ऐसे छोटे-मझोले कंपनियों में निवेश करते है जिनके बिजनेस मॉडल को लेकर उनको पूरा विश्वास होता है और उनको लगता है कि यह कंपनी आगे चलकर अच्छा प्रदर्शन करेगी। स्टॉक में निवेश करते वक्त भी इसी तरह की रणनीति अपनानी चाहिए। सबसे पहले किसी स्टॉक की पहचान करें फिर उसमें पैसे इन्वेस्ट करके लंबे समय तक बने रहें। स्टॉक मार्केट में यह पैसा कमाने का मूलमंत्र है। GRM Overseas का शेयर एक ऐसे ही अच्छे शेयर का उदाहरण है।

इस राइस मीलिंग कंपनी का स्टॉक 6 साल में 3 रुपये प्रति शेयर के बढ़कर 591.90 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इस स्टॉक में करीब 200 गुने की बढ़त देखने को मिली है। हालांकि पिछले 1 महीने से यह शेयर बिकवाली के दबाव में है। पिछले 1 महीने में यह स्टॉक 17 फीसदी फिसला है।

पिछले 6 महीने 196 रुपये से बढ़कर 591.90 रुपये के करीब आ गया है। इस अवधि में इसने करीब 200 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 1 साल में यह पेनी स्टॉक 68 रुपये से बढ़कर 591.90 रुपये पर आ गया है। 1 साल में यह शेयर 770 फीसदी भागा है। पिछले 6 साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 3 रुपये बढ़कर 591.90 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में 19,900 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें