Multibagger Penny stock: पेनी स्टॉक में निवेश करना काफी जोखिम पूर्ण माना जाता है। बाजार के छोटी सी भी हलचल का इनपर भारी असर पड़ता है। लेकिन ऐसे निवेशक जो खरीदे, बेचों और भूल जाओं की रणनीति पर काम करते है उनके लिए इस तरह के हाई वौलेटिलिटी और कम लिक्विड वाले स्टॉक पर काफी फायेदमंद साबित हो सकते है लेकिन इसके लिए शर्त यह है कि कंपनी का बिजनेस मॉडल मजबूत होना चाहिए और वह बुनियादी तौर पर बेहतर स्थिति में होनी चाहिए। SEL Manufacturing कंपनी का शेयर एक ऐसा ही शेयर है। पिछले 3 महीनों में यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक 0.35 रुपये से बढ़कर 87.45 रुपये पर आ गया है यानी 27 अक्टूबर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक इस स्टॉक ने लगभग 24900 फीसदी का रिटर्न दिया है।
