Multibagger stocks: कोविड -19 महामारी के दबाव के बावजूद भारतीय बाजार में पिछले डेढ़ साल में शानदार तेजी देखने को मिली है। 2021 में तमाम ऐसे स्टॉक रहे है जो मल्टीबैगर साबित हुए है। बाजार की इस तेजी में कुछ पेनी स्टॉक ने भी बढ़कर चढ़कर भागीदारी की है। Tata Teleservices एक ऐसा ही मल्टीबैगर पेनी स्टॉक रहा है जो 1 साल में 2.75 रुपये से बढ़कर 178.30 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इस स्टॉक करीब 65 गुने की तेजी देखने को मिली है।
Tata Teleservices शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो पिछले 1 हफ्ते में यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक 162 रुपये से बढ़कर 178.30 रुपये पर आ गया है। 1 हफ्ते में इस स्टॉक में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है । इसी तरह पिछले 1 महीने में यह स्टॉक 107.20 रुपये से बढ़कर 178.30 रुपये पर पहुंच गया है। 1 महीने में यह स्टॉक 66 फीसदी भागा है। इसी तरह पिछले 6 महीने में टाटा टेलिसर्विस का स्टॉक 40.50 रुपये से बढ़कर 178.30 रुपये पर आ गया है। इस समय इसमें340 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वहीं पिछले 1 साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक7.85 रुपये से बढकर 178.30 रुपये पर आ गया। इस दौरान में इसमें 2200 फीसदी कीतेजी दखने को मिली है।
अगर हम 16 अक्टूबर 2020 की इस स्टॉक प्राइस की क्लोजिंग पर नजर डालें तो यह पेनी स्टॉक 2.75 रुपये से बढ़कर 178.30 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इस स्टॉक ने करीब 6400 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
अब अगर इस स्टॉक के 2.75 रुपये से लेकर 178.30 रुपये के सफर नामे पर नजर डालें तो अगर किसी ने इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक में 1 हफ्ते पहले 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसे 1.10 लाख रुपये मिल रहे होते। इसी तरह अगर किसी ने 1 महीने पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसे 1.66 रुपये मिल रहे होते। वहीं अगर किसी ने 6 महीने पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसे 4.40 लाख रुपये मिल रहे होते।
इसी तरह अगर किसी निवेशक ने 1 साल पहले इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसे 23 लाख रुपये मिल रहे होते।वहीं अगर किसी निवेशक ने इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक में 16 अक्टूबर 2020 को 2.75 रुपये के भाव पर 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको इस 1 लाख रुपये पर 65 लाख रुपये मिल रहे होते।