Multibagger stocks: पेनी स्टॉक में निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है लेकिन अधिक जोखिम वाले निवेशक जो कीमत और मूल्य के बीच के अंतर को समझते हैं, ऐसे कम लिक्विड स्टॉक में भी निवेश करना पसंद करते हैं। क्योंकि ऐसे निवेशकों का मानना होता है कि पेनी स्टॉक में निवेश करने में कोई हानि नहीं है, बशर्ते अगर निवेश करते समय सही मार्जिन का इस्तेमाल कर निवेश किया जाए तो। अधिकांश मार्केट मैग्नेट का मानना है कि यदि किसी कंपनी का आंतरिक मूल्य उसके स्टॉक मूल्य से अधिक है, तो स्मॉल-कैप, लार्ज-कैप या पेनी स्टॉक के बावजूद, ऐसे शेयरों में निवेश किया जा सकता है। हालांकि एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि किसी भी स्टॉक में निवेश करने के बाद उसमें लंबे समय तक बने रहना चाहिए। क्योंकि स्टॉक मार्केट में निवेश करने वालों के लिए धैर्य एक सबसे बड़ा गुण है। अगर कोई निवेशक किसी अच्छे स्टॉक में शॉर्ट टर्म में किसी उतार-चढ़ाव बिना घबराए लंबे समय तक इसमें टिका रहता है तो निश्चित तौर पर इसको फायदा होता है।
लंबी अवधि तक किसी निवेश में बने रहना आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है यह जानने के लिए आपको Sindhu Trade Links Ltd का शेयर इस बात का जबरदस्त उदाहरण है । यह मिड-कैप स्टॉक उन मल्टीबैगर शेयरों में से एक है जो सालों से अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दे रहा है। यह मिड-कैप स्टॉक 2022 के लिए संभावित मल्टीबैगर शेयरों में से एक है क्योंकि इसने पहले ही अपने शेयरधारकों को 90 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। लगभग 6 महीने पहले यह स्टॉक पेनी स्टॉक में से एक था क्योंकि इसकी कीमत लगभग 10 रुपये के आसपास थी लेकिन पिछले 1 साल में इस स्टॉक में निचले स्तर से अच्छा बाउंसबैक देखने को मिला और यह स्टॉक 2021 के मल्टीबैगर स्टॉक की सूची में शामिल हो गया। पिछले 5 साल में यह स्टॉक 1.69 ( बीएसई पर 17 फरवरी 2017 की क्लोजिंग प्राइस) से बढ़कर 139.25 रुपये (बीएसई पर 11 फरवरी 2022 की क्लोजिंग प्राइस) पर पहुंच गया है। इस अवधि में इस स्टॉक ने करीब 8100 फीसदी का रिटर्न दिया है।
Sindhu Trade Links Ltd के शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो पिछले 1 महीने में Sindhu Trade Links का शेयर 87.81 रुपये से बढ़कर 239.25 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इस शेयर ने अपने निवेशको को करीब 60 फीसदी की रिटर्न दिया है। इस साल अब तक इस शेयर ने अपने निवेशकों को 90 फीसदी का शानदार रिटर्न देते हुए 72.84 रुपये से बढ़कर 239.25 रुपये प्रति शेयर पर पहुंचा है। पिछले 6 महीनों में यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक 9.70 रुपये से बढ़कर 239.25 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में यह शेयर 1,350 फीसदी भागा है। वहीं पिछले 1 साल में इस शेयर ने अपने शेयरधारको को 375 फीसदी का रिटर्न दिया है।
इसी तरह पिछले 1 साल में यह मल्टीबैगर पेनी शेयर 6.62 रुपये के भाव से बढ़कर 239.45 रुपये पर आ गया है। 1 साल में इस शेयर ने 2000 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 5 साल में बीएसई पर यह स्टॉक 1.69 रुपये से बढ़कर 239.25 रुपये पर पहुंचा है। इस दौरान इस स्टॉक में 82 गुने की बढ़ोतरी देखने को मिली।
अगर Sindhu Trade Links Ltd स्टॉक की अब तक की चाल पर नजर डालें तो अगर किसी निवेशक ने 1 महीने पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको 1 लाख रुपये आज 1.60 लाख रुपये मिल रहे होते। वहीं अगर किसी निवेशक ने 6 महीने पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको 14.50 लाख रुपये मिल रहे होते जबकि किसी ने 1 लाख रुपये 1 साल पहले लगाए होते तो आज उसको 21 लाख रुपये मिल रहे होते।
इसी तरह अगर किसी निवेशक ने 1.69 लाख रुपये प्रति शेयर के भाव पर इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसे उस 1 लाख रुपये पर 82 लाख रुपये मिल रहे होते।
बता दें कि वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेडेट आय तिमाही दर तिमाही आधार पर 42.47 फीसदी बढ़ी है जबकि इसमें सालाना आधार पर 36.24 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं तीसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा सालाना आधार पर 160 फीसदी बढ़ा है जबकि तिमाही आधार पर इसमें 303 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं मुनाफे में तिमाही दर तिमाही आधार पर 200 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।