विजय केडिया के पोर्टफोलियो में शामिल इस मल्टीबैगर स्टॉक ने अब तक किया कमाल, जानिए क्या आगे भी जारी रहेगा चमत्कार

वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही के Tejas Networks के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक विजय केडिया ने तेजस नेटवर्क में Kedia Securities Ltd के जरिए 39 लाख शेयरों में निवेश कर रखा है.

अपडेटेड Mar 03, 2022 पर 12:12 PM
Story continues below Advertisement
तेजस नेटवर्क में शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों नजरिए से खरीदारी की जा सकती है। शॉर्ट टर्म के निवेशक इस स्टॉक में 440-450 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी कर सकते हैं.

Vijay Kedia portfolio:पूरी दुनिया में इक्विटी मार्केट में भारी बिकवाली के बीच भारतीय बाजार में कुछ ऐसे क्वालिटी स्टॉक्स देखने को मिल रहे हैं जो वर्तमान में काफी आर्कषक भाव पर मिल रहे हैं। Tejas Networks एक ऐसा ही स्टॉक है जो पिछले 1 महीने में 12 फीसदी तक की गिरा है। हालांकि विजय केडिया के पोर्टफोलियो में शामिल यह स्टॉक भारत के मल्टीबैगर स्टॉक्स में शामिल है। इस मल्टीबैगर टेलिकॉम हार्डवेयर स्टॉक में हाल के कुछ कारोबारी सत्रों में तेजी आती नजर आई है और जिसको देखते हुए स्टॉक मार्केट के एक्सपर्ट्स की राय है कि अब इस स्टॉक में पोजिशन निवेशकों को 1 साल के 520 रुपये के लक्ष्य के लिए धीरे-धीरे रूक-रूक कर खरीदारी शुरु करनी चाहिए।

Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि इस स्टॉक में गिरावट पर खरीद की रणनीति अपनाने की सलाह होगी। वर्तमान में यह मल्टीबैगर स्टॉक 380-450 रुपये के रेंज में घूम रहा है। वर्तमान लेवल पर भी इस स्टॉक में खरीदारी की जा सकती है और जब तक यह स्टॉक 380 रुपये के ऊपर बना हुआ है तब तक इसमें हर गिरावट पर खरीद की रणनीति अपनानी चाहिए। ऐसे पोजिशनल निवेशक जो इसमें किसी गिरावट पर खरीदारी करना चाहते है वह इसके 390-400 रुपये के आसपास आने का इंतजार करें। इस लेवल पर आने में इसमें किस्तों में खरीदारी करें और इसके लिए 375 रुपये का स्टॉपलॉस रखें।

GCL Securities के रवि सिंघल का कहना है कि यूक्रेन और रशिया के बीच चलते तनाव के कारण बाजार की इस भारी उतार-चढ़ाव में तमाम अच्छे स्टॉक इस समय सस्ते में मिल रहे हैं जो निवेश के तमाम मौके दे रहे हैं। हाल में आई गिरावट के अलावा 5G के रोलआउट की संभावना भी इस स्टॉक के लिए अच्छा सपोर्ट दे रहा है। ऐसे में तेजस नेटवर्क में शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों नजरिए से खरीदारी की जा सकती है। शॉर्ट टर्म के निवेशक इस स्टॉक में 440-450 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी कर सकते हैं। वहीं लॉन्ग टर्म निवेशक 520 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी कर सकते हैं। यह लक्ष्य 9-12 महीने में हासिल हो सकते हैं।


Tejas Networks के विजय केडिया की हिस्सेदारी

वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही के Tejas Networks के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक विजय केडिया ने तेजस नेटवर्क में Kedia Securities Ltd के जरिए 39 लाख शेयरों में निवेश कर रखा है यानी कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 3.42 फीसदी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।