Adani group का यह मल्टीबैगर स्टॉक इस साल अब तक 50% भागा, एक्सपर्ट्स को है अभी और तेजी की उम्मीद

अनुज गुप्ता का कहना है कि पोजिशनल इन्वेस्टरों को इस स्टॉक में मीडियम से लॉन्ग टर्म नजरिए से बने रहना चाहिए। यह स्टॉक 2022 का मल्टीबैगर साबित हो सकता है।

अपडेटेड Feb 18, 2022 पर 10:40 AM
31 दिसंबर 2021 से अब तक यह शेयर 1345 रुपये से बढ़कर 2048 रुपये पर आ गया है।

Adani group share: Adani Green Energy, अदानी ग्रुप का एक ऐसा स्टॉक है जो 2021 के मल्टीबैगर स्टॉक्स में शामिल है। यहां तक की मार्केट एक्सपर्ट्स इसको 2022 के संभावित मल्टीबैगर स्टॉक की सूची में भी शामिल कर रहे है। 2022 में अब तक इस स्टॉक ने अपने निवेशको को 50 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। 31 दिसंबर 2021 से अब तक यह शेयर 1345 रुपये से बढ़कर 2048 रुपये पर आ गया है।

GCL Securities के रवि सिंघल का कहना है कि सामान्य तौर पर एनर्जी और पावर कंपनियां तीसरी तिमाही की तुलना में चौथी तिमाही में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करती है। परंपरागत तौर पर देखने को मिलता है कि गर्मियों के शुरु होने के साथ ही इकोनॉमी में ईंधन और ऊर्जा की डिमांड बढ़ने लगती है। बाजार को इस पैटर्न के कायम रहने की उम्मीद है। ऐसे में 2021 में अब तक मल्टीबैगर रिटर्न दे चुकने के बावजूद दिग्गज अभी भी इस स्टॉक बुलिश बने हुए है।

यह भी पढ़े- Hot Stocks:बाजार में जारी रहेगी उठापटक, शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव


IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि अभी इस स्टॉक में और तेजी आ सकती है। हालांकि 2022 में अब तक यह 50 फीसदी से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है लेकिन अभी भी इसमें बुलिश ट्रेंड बना हुआ है। इस स्टॉक में कल के कारोबार में भारी डिलीवरी वॉल्यूम देखने को मिला जिसके चलते इस स्टॉक में तेजी आई और एनएसई पर यह स्टॉक 2094.80 के नए हाई पर जाता नजर आया। नियर टर्म में यह स्टॉक हमें 24000-2500 का स्तर हासिल करता नजर आ सकता है।

अनुज गुप्ता का कहना है कि पोजिशनल इन्वेस्टरों को इस स्टॉक में मीडियम से लॉन्ग टर्म नजरिए से बने रहना चाहिए। यह स्टॉक 2022 का मल्टीबैगर साबित हो सकता है।

फिलहाल 10.34 बजे Adani Green Energy का शेयर 34.80 रुपये यानी 1.70 फीसदी की बढ़त के साथ 2084.35 रुपये पर करोबार करता नजर आ रहा है। आज यह शेयर 2,060.00 रुपये के स्तर पर खुला है जबकि 17 फरवरी के कारोबार में यह शेयर 2,047.60 के स्तर पर बंद हुआ था। कंपनी का मार्केट कैप 325,713 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।