आज बाजार में TITAN पर फोकस बना रहेगा। कंपनी ने अपना Q4 Biz Update जारी किया है। कंपनी के Q4 Biz Update के मुताबिक टाइटन का ज्वेलरी कारोबार का वॉल्यूम 4% घटा है। जनवरी में लॉकडाउन और महंगे सोने का असर अपडेट के आंकड़ों पर देखने को मिला है। इसके अलावा पिछले साल के ऊंचे बेस का भी असर हुआ है। हालांकि कंपनी के ज्वेलरी कारोबार में 2 साल के CAGR आधार पर 28% ग्रोथ देखने को मिली है।
इस दौरान कंपनी ने 16 नए ज्वेलरी स्टोर जोड़े हैं। सालाना आधार परर वॉच और वियरेबल कारोबार में कंपनी द्वारा 12% ग्रोथ दर्ज की गई है। वहीं सालाना आधार पर आइवियर कारोबार में 5% ग्रोथ देखने को मिली है। जबकि कैरेटलेन का कारोबार सालाना आधार पर 51% बढ़ा है।
MS ने Titan पर राय व्यक्त करते हुए इस स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इन्होंने इसके लिए 2700 रुपये का लक्ष्य तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का चौथी तिमाही का ट्रेंड मिलाजुला रहा है। कंपनी के ज्वेलरी कारोबार में कमी देखने को मिली है। हालांकि नेटवर्क विस्तार को लेकर कंपनी का मैनेजमेंट उत्साहित नजर आ रहा है। इसके साथ ही मैनेजमेंट को पहली तिमाही में अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है।
CLSA ने Titan पर राय व्यक्त करते हुए इस शेयर पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इन्होंने इसका लक्ष्य 2540 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मैनेजमेंट के मुताबिक डिमांड का ट्रेंड मजबूत है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में आय में 3% की कमी देखने को मिली है। वहीं EBITDA Margin 13.2% रहने की उम्मीद है। सालाना आधार पर अर्निंग ग्रोथ 15 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। मैनेजमेंट को उम्मीद है डिमांड में आगे मजबूती देखने को मिलेगी।