Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today- BHARAT DYNAMICS पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया। उनका कहना है कि Q4 में सालाना आधार पर मुनाफा 153 करोड़ रुपये से बढ़कर 289 करोड़ रुपये रहा। आय 798 करोड़ रुपये से बढ़कर 854 करोड़ रुपये रही। जबकि Q4 में EBITDA मार्जिन 23% से बढ़कर 37.1% रही
KIMS पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि बेंगलुरु में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए करार किया। बेंगलुरु के इलेक्ट्रानिक सिटी के PES कैंपस में हॉस्पिटल बनेगा
Top 20 Stocks Today- क्रू़ड पर दबाव बढ़ा। कच्चे तेल का भाव कल करीब 2% गिरा। ब्रेंट का भाव $82 के नीचे फिसला। WTI में भी $78 के नीचे कारोबार हुआ। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए BHARAT DYNAMICS और KIMS सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
यतिन मोता की टीम
1) BHARAT DYNAMICS (Green)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 153 करोड़ रुपये से बढ़कर 289 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 798 करोड़ रुपये से बढ़कर 854 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 183 करोड़ रुपये से बढ़कर 317 करोड़ रुपये रहा। जबकि Q4 में EBITDA मार्जिन 23% से बढ़कर 37.1% रही
2) PRAJ INDUSTRIES (Red)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 88 करोड़ रुपये से बढ़कर 92 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 1,004 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,019 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 386 करोड़ रुपये से घटकर 130.8 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA मार्जिन 38.5% से घटकर 12.8% रही
3) WELSPUN CORP (Red)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 240 करोड़ रुपये से बढ़कर 287 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 4,070 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,461 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 421 करोड़ रुपये से घटकर 330 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA मार्जिन 10.3% से घटकर 7.4% रही
4) HERO MOTOCORP (Green)
कंपनी ने SPLENDOR+ XTEC 2.0 मोटरसाइकिल को लॉन्च किया। SPLENDOR+ XTEC 2.0 की कीमत 82,911 रुपये से शुरू हो रही है
5) Aarti Industries (Green)
कंपनी ने सुयोग कल्याणजी कोटेचा को CEO नियुक्त किया। राजेंद्र वी गोगरी कंपनी के MD और चेयरमैन बने रहेंगे
6) Orient electric (Green)
कंपनी ने रविंद्र सिंह नेगी को MD और CEO नियुक्त किया
7) SOM DISTILLERIES (Green)
तेलंगाना सरकार से राज्य में बियर की बिक्री को मंजूरी मिली
8) SUVEN PHARMA(Red)
Q4 में मुनाफा 124 करोड़ रुपये से घटकर 53.4 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 369.4 करोड़ रुपये से घटकर 252.9 करोड़ रुपये रही
9) JTEKT INDIA (Green)
Q4 में मुनाफा 26.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 34.3 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 530 करोड़ रुपये से बढ़कर 632 करोड़ रुपये रही
10) TBO TEK (Green)
Q4 में मुनाफा 26.75 करोड़ रुपये से बढ़कर 46.63 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 280 करोड़ रुपये से बढ़कर 370 करोड़ रुपये रही
नीरज वाजपेयी की टीम
1- BECTOR FOODS (Green)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 27.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 33.6 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 346 करोड़ रुपये से बढ़कर 406.4 करोड़ रुपये रही
2- KEWAL KIRAN (Green)
Q4 में आय 199 करोड़ रुपये से बढ़कर 219 करोड़ रुपये रही। Q4 में मुनाफा 31 करोड़ रुपये से बढ़कर 38 करोड़ रुपये रहा
3- KIMS (Green)
बेंगलुरु में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए करार किया। बेंगलुरु के इलेक्ट्रानिक सिटी के PES कैंपस में हॉस्पिटल बनेगा
4- V2 RETAIL (Green)
सालाना आधार पर Q4 में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई। Q4 में 7.7 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 3.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। Q4 में आय 193.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 296 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 14.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 31.4 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA मार्जिन 7.3% से बढ़कर 10.6% रही
5-APOLLO HOSPITALS (Green)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 145.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 258.4 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 4,302.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,943.9 करोड़ रुपये रही।
6- SUVEN PHARMA (Red)
सालाना आधार पर Q4 मुनाफा 124 करोड़ रुपये से घटकर 53.4 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 369.4 करोड़ रुपये से घटकर 252.9 करोड़ रुपये रही
7-WIPRO (Red)
CLSA ने विप्रो पर बिकवाली की रेटिंग दी है
8-LTIM (Red)
CLSA ने LTIM पर बिकवाली की रेटिंग दी है
9-GAIL (Green)
आज इस स्टॉक में मोमेंटम नजर आ सकता है
10-BPCL (Green)
आज इस स्टॉक में मोमेंटम नजर आ सकता है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)