Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
15 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1649.36 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1059.46 करोड़ रुपए की खरीदारी की
MoneyControl News
अपडेटेड Jul 18, 2022 पर 8:18 AM
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 15962 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 15875 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16102 फिर 16154 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है
शुक्रवार 15 जुलाई को बाजार लगातार 4 दिनों के गिरावट के क्रम को तोड़ते हुए हरे निशान में बंद हुआ था। अच्छे ग्लोबल संकेतों से बाजार को सपोर्ट मिला था। ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी और एचडीएफसी ग्रुप के शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिला था। सेंसेक्स 345 अंक बढ़कर 53761 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 110.5 अंकों की तेजी लेकर 16,049 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने पिछले शुक्रवार को एक बुलिश कैंडल बनाया था जो डेली चार्ट पर एक हैमर जैसा पैटर्न होता है। पिछले हफ्ते की बाजार की चाल पर नजर डालें तो वीकली चार्ट पर निफ्टी हाई वेव जैसा पैटर्न बनाता नजर आया। ये बुल्स और बीयर्स में अनिश्चितता का संकेत है। साप्ताहिक आधार पर निफ्टी में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।
आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Sharekhan के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि शुक्रवार खत्म हुए हफ्ते में निफ्टी अपने कई टेक्निकल पैरामीटर के आसपास लड़खड़ाता नजर आया। पिछले कुछ कारोबारी से निफ्टी 16000 के आसपास चक्कर लगा रहा है। वीकली चार्ट पर निफ्टी ने इनसाइड बार बनाया है जो मोमेंटम के थमने का संकेत दे रहा है। वहीं आवर्ली चार्ट से पता चलता है कि निफ्टी राइजिंग चैनल के ऊपरी छोर से निचले छोर की और फिसल गया है। अब निफ्टी के लिए 15850-15900 पर नियर टर्म सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर नीचे की तरफ यह सपोर्ट टूटता है तो निफ्टी 15500 की तरफ भी जा सकता है। ट्रेडिंग के नजरिए से शॉर्ट टर्म में उछाल पर बिकवाली की रणनीति अपनाने की सलाह होगी।
Religare Broking के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार में पिछले कारोबारी दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला लेकिन कारोबार के अंत में यह हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। अब सोमवार को बाजार सबसे पहले बैकिंग दिग्गज HDFC Bank के नतीजों पर रिएक्ट करेगा। इसके अलावा ग्लोबल संकेतों खासकर अमेरिकी बाजार और क्रूड की चाल पर बाजार भागीदारों की नजर रहेगी। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमारी सलाह है कि जब तक निफ्टी 15900 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तब तक सर्तकता के साथ पॉजिटिव नजरिया बनाए रखें और चुनिंदा स्टॉक्स पर फोकस करें।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 15962 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 15875 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16102 फिर 16154 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 34464 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 34246 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 34900 फिर 35118 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
16500 की स्ट्राइक पर 25.48 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अगस्त सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17000 पर सबसे ज्यादा 23.28 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16500 की स्ट्राइक पर 22.64 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
15400 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 2.43 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16000 पर भी 2.02 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
16800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 15800 और फिर 16100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
पुट ऑप्शन डेटा
15500 की स्ट्राइक पर 30.88 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अगस्त सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 15000 पर सबसे ज्यादा 30.47 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16000 की स्ट्राइक पर 27.09 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
16000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 5.05 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 15600 पर भी 3.77 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 15800 पर 2.68 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
15100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16500 और फिर 15300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Crompton Greaves Consumer Electricals, Asian Paints, HDFC, Hero MotoCorp और Honeywell Automation के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
15 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1649.36 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1059.46 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
5 जुलाई को NSE पर सिर्फ डेल्टा कॉर्प का स्टॉक F&O बैन में है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
81 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 81 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Syngene International, Dalmia Bharat, Whirlpool, Federal Bank और Mahindra & Mahindra के नाम शामिल हैं।
15 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 15 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Bandhan Bank, Aditya Birla Fashion and Retail, PFC, ONGC और Nippon Life India के नाम शामिल हैं।
41 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें SAIL, Hindustan Aeronautics, ACC, Birlasoft और Canara Bankके नाम शामिल हैं।
60 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें L&T Infotech, Kotak Mahindra Bank,HDFC,Cholamandalam Investment और Coal India के नाम शामिल हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)