Get App

Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

15 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1649.36 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1059.46 करोड़ रुपए की खरीदारी की

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2022 पर 8:18 AM
Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 15962 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 15875 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16102 फिर 16154 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

शुक्रवार 15 जुलाई को बाजार लगातार 4 दिनों के गिरावट के क्रम को तोड़ते हुए हरे निशान में बंद हुआ था। अच्छे ग्लोबल संकेतों से बाजार को सपोर्ट मिला था। ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी और एचडीएफसी ग्रुप के शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिला था। सेंसेक्स 345 अंक बढ़कर 53761 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 110.5 अंकों की तेजी लेकर 16,049 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने पिछले शुक्रवार को एक बुलिश कैंडल बनाया था जो डेली चार्ट पर एक हैमर जैसा पैटर्न होता है। पिछले हफ्ते की बाजार की चाल पर नजर डालें तो वीकली चार्ट पर निफ्टी हाई वेव जैसा पैटर्न बनाता नजर आया। ये बुल्स और बीयर्स में अनिश्चितता का संकेत है। साप्ताहिक आधार पर निफ्टी में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Sharekhan के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि शुक्रवार खत्म हुए हफ्ते में निफ्टी अपने कई टेक्निकल पैरामीटर के आसपास लड़खड़ाता नजर आया। पिछले कुछ कारोबारी से निफ्टी 16000 के आसपास चक्कर लगा रहा है। वीकली चार्ट पर निफ्टी ने इनसाइड बार बनाया है जो मोमेंटम के थमने का संकेत दे रहा है। वहीं आवर्ली चार्ट से पता चलता है कि निफ्टी राइजिंग चैनल के ऊपरी छोर से निचले छोर की और फिसल गया है। अब निफ्टी के लिए 15850-15900 पर नियर टर्म सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर नीचे की तरफ यह सपोर्ट टूटता है तो निफ्टी 15500 की तरफ भी जा सकता है। ट्रेडिंग के नजरिए से शॉर्ट टर्म में उछाल पर बिकवाली की रणनीति अपनाने की सलाह होगी।

Religare Broking के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार में पिछले कारोबारी दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला लेकिन कारोबार के अंत में यह हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। अब सोमवार को बाजार सबसे पहले बैकिंग दिग्गज HDFC Bank के नतीजों पर रिएक्ट करेगा। इसके अलावा ग्लोबल संकेतों खासकर अमेरिकी बाजार और क्रूड की चाल पर बाजार भागीदारों की नजर रहेगी। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमारी सलाह है कि जब तक निफ्टी 15900 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तब तक सर्तकता के साथ पॉजिटिव नजरिया बनाए रखें और चुनिंदा स्टॉक्स पर फोकस करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें