भारत के बाजार के आज सतर्कता के साथ खुलने को संकेत हैं। SGX Nifty निफ्टी की सुस्ती भारतीय बाजारों में भी सुस्त शुरुआत के संकेत दे रही है। एसजीएक्स निफ्टी 9 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। कल को कारोबार में Sensex 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 55766 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 88.5 अंक की गिरावट के साथ 16631 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर डोजी जैसा पैटर्न बनाया था जो बुल्स और बीयर्स में अनिश्चितता का संकेत दे रहा था।