Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 37477 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 37201 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 37956 फिर 38159 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है.

अपडेटेड Apr 11, 2022 पर 8:34 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17642 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17500 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17884 फिर 17985 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 8 अप्रैल को लगातार 3 दिनों की बिकवाली के बाद बाजार में एक बार फिर खरीदारी लौटती दिखी। आरबीआई ने बाजार के उम्मीद के अनुरूप ही अपनी दरों में कोई बढ़त न करते हुए महंगाई के अनुमान को बढ़ा दिया है। इसके साथ ही ग्रोथ के अनुमान को घटा दिया है। इसके साथ ही ग्सोबल बजार के संकेत भी पॉजिटिव रहे रहा जिसका फायदा बाजार को मिला। पिछले कारोबारी दिन BSE Sensex 400 अंकों से ज्यादा की बढ़क के साथ 59447 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 145 अंकों की बढ़त के साथ 17,784 के स्तर पर बंद हुआ और 17,600 के ऊपर बने रहने में कामयाब रहा। निफ्टी ओपनिंग लेवल से ऊपर की बंदी देते हुए डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया। वहीं वीकली चार्ट पर डोजी जैसा पैटर्न फॉर्मेशन बनता दिखा क्योंकि क्लोजिंग ओपनिंग लेवल के करीब ही हुई थी। पिछले हफ्ते बाजार करीब 0.60 फीसदी की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा था।

Chartviewindia के मजहर मोहम्मद का कहना है कि टेक्निकल ट्रेंड मिलेजुले संकेत दे रहे हैं। एक तरफ डेली चार्ट शॉर्ट टर्म बॉटम बनने की और संकेत कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ स्केल पर एक अनिर्णायक डोजी देखने को मिल रहा है जो पिछले 5 हफ्तों से 15,671 के स्तर से बन रहे अपमूव को लेकर सवाल उठा रहा है।

मजहर मोहम्मद का कहना है कि अगर निफ्टी 17,600 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो निफ्टी में एक बार फिर 18000 का स्तर देखने को मिल सकता है। उन्होंने आगे कहा कि अगर निफ्टी इसके बाद 18,115 के स्तर के ऊपर की क्लोजिंग दे पाने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें फ्रेश ब्रेक आउट देखने को मिलेगा। फिर निफ्टी में हमें मजबूती के साथ और ऊपर जाता नजर आएगा।


फिलहाल अभी के लिए ज्यादा जोखिम क्षमता वाले पोजीशनल ट्रेडरों के लिए सलाह होगी कि वे 17600 के नीचे के स्टॉप लॉस के साथ निफ्टी में लॉन्ग हो सकते हैं।

पिछले कारोबारी दिन और हफ्ते दोनों में ही ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स शुक्रवार को 1 फीसदी की बढ़त के साथ और पिछले हफ्ते 3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी का स्मॉल कैप इंडेक्स पिछले कारोबारी दिन 0.4 फीसदी और पिछले हफ्ते 2.7 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17642 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17500 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17884 फिर 17985 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 37477 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 37201 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 37956 फिर 38159 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

NIFTY में क्या हो कमाई की रणनीति

निफ्टी में आज क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्रे कुमार ने कहा कि NIFTY के लिए पहला रजिस्टेंस 17843-17891 पर और दूसरा रजिस्टेंस 17925-17967/18010 की रेंज में है। इसका पहला बेस 17732-17670 पर और दूसरा बेस 17634-17587 पर है। ये छोटा कारोबारी हफ्ता हौ। ग्लोबल संकेत साफ नहीं है। बाजार में बड़ी खरीदारी में सुस्ती दिख रही है। कॉल राइटर्स 17900-18000 के स्तर पर टिके हैं। पुट राइटर्स का भरोसा कम दिख रहा है। शुक्रवार का निचला स्तर, 10 DEMA अहम बेस है। दूसरे बेस के नीचे फिसलने पर शॉर्ट ट्रेड बनेगा। दूसरे बेस के ऊपर ट्रेडिंग रेंज 17925/891 से 17634/587 संभव है। इस रेंज में गिरावट पर खरीदारी का ट्रेड संभव है। निफ्टी बैंक का परफॉर्मेंस अहम होगा। मेटल और FMCG सेक्टर मजबूत लग रहे हैं।

NIFTY BANK में क्या हो कमाई की रणनीति

बैंक निफ्टी में आज क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्रे कुमार ने कहा कि NIFTY BANK के लिए पहला रजिस्टेंस 37920-38060 पर और दूसरा रजिस्टेंस 38260-38440 की रेंज में है। इसका पहला बेस 37610-37410 पर और दूसरा बेस 37210-37100 पर है। बैंक निफ्टी बाजार की गिरावट को थाम रहा है। HDFC-HDFC BANK के मर्जर के दिन का गैप अभी नहीं भरा है। 37500-37000 के स्तर पर पुट राइटर्स का भरोसा कायम है। कॉल राइटर्स 38000-38500 पर टिके हैं। 37210-37100 के टूटने तक गिरावट पर खरीदारी की स्ट्रैटेजी कायम रहनी चाहिए। 37920-38060 पर रेजिस्टेंस है। 38060 के ऊपर निकलने पर बड़ा स्विंग संभव है।

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशिया की सुस्त शुरुआत देखने को मिली है। लेकिन SGX NIFTY में निचले स्तरों से थोड़ा सुधार आया है। महंगाई आंकड़े और रिजल्ट सीजन से पहले DOW FUTURES फ्लैट है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिलेजुले बंद हुए थे। Dow 137 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, S&P 500 में 12 और Nasdaq में 186 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी। महंगाई और रिजल्ट सीजन के पहले US फ्यूचर्स फ्लैट दिख रहे हैं।

कच्चे तेल के भाव में सुस्ती बरकरार

उधर कच्चे तेल के भाव में सुस्ती बरकरार है। ब्रेंट का भाव $101 के करीब है। रिजल्ट से पहले फाइनेंशियल और बैंक शेयरों पर बाजार का फोकस बना हुआ है। जानकारों का कहना है कि ब्याज दर बढ़ने का फायदा वित्तीय संस्थानों को संभव है।

यूएस में इस हफ्ते कुछ अहम नतीजे

यूएस में इस हफ्ते कुछ अहम नतीजे आने वाले हैं। इसमें JPMorgan, Wells Fargo, Citigroup, Goldman Sachs और Morgan Stanley जैसे नाम हैं। इसके अलावा ग्लोबल बाजार की नजर कई अहम आंकड़ों पर रहेगी। मंगलवार को मार्च CPI के आंकड़े आएंगे वहीं, बुधवार को PPI के आंकड़े आने वाले हैं।

 10 साल के US बॉन्ड की यील्ड 3 साल के उच्चतम स्तर पर

इस बीच 10 साल के US बॉन्ड की यील्ड 3 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। 10 Yr US बॉन्ड की यील्ड 2.7% के करीब दिख रही है। एशियाई बाजारों से भी मिलाजुला संकेत ही है।

आज आएंगे TCS के नतीजे

आज IT शेयरों पर खास फोकस रहेगा। आज ही TCS चौथी तिमाही के नतीजे पेश करेगी। डॉलर रेवेन्यू 2.5 फीसदी बढ़ने का अनुमान है। कंपनी के मुनाफे में करीब 3 फीसदी का उछाल संभव है।

टाटा मोटर्स: JLR रिटेल बिक्री 36% घटी

चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स के JLR रिटेल सेल्स में सालाना आधार पर 36 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। मैनेजमेंट ने आगे मजबूत डिमांड की उम्मीद जताई है और कहा है कि ग्लोबल ऑर्डर बुक अच्छे हैं।

रुचि सोया में मिल सकता है पतंजलि का फूड कारोबार

पतंजलि का फूड कारोबार रुचि सोया के साथ मिल सकता है। बोर्ड ने इसके लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। उधर FPO की लिस्टिंग के साथ ही बाबा रामदेव ने बैंकों का पूरा 2 हजार 925 करोड़ रुपए का कर्ज चुका दिया है।

PM मोदी- बाइडेन की वर्चुअल मीटिंग आज

आज PM मोदी- बाइडेन की वर्चुअल मीटिंग है। द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत होगी।

FII और DII आंकड़े

8 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 575 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 16.5 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वही, 8 अप्रैल को ही विदेशी संस्थागत निवेशकों ने Index Futures में 163 करोड़ रूपए की और Index Options में 3105 करोड़ की खरीदारी की। जबकि इसी दिन FII ने Stock Futures में 1371 करोड़ रूपए की बिकवाली की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

11 अप्रैल को NSE पर सिर्फ 1 स्टॉक आरबीएल बैंक F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

कॉल ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 22.08 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अप्रैल सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 19000 पर सबसे ज्यादा 21.6 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18500 की स्ट्राइक पर 15.99 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

19,000 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1.06 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18,200 पर भी 70,450 कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। वहीं, 18900 पर भी 67100 कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

18000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17800और फिर 18800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

17500 की स्ट्राइक पर 28.95 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अप्रैल सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17000 पर सबसे ज्यादा 20.81 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16,500 की स्ट्राइक पर 20.68 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

16,500 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1.32 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18,000 पर भी 1.07 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17000 पर 93,800 कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

17900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18500 और फिर 17550 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Marico, Max Financial Services, Ipca Laboratories, Tech Mahindra और Colgate Palmolive के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

90 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 90 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें सिनजिन, चोला फाइनेंस, परसिस्टेंट,पॉलीकैब और आइडिया के नाम शामिल हैं।

14 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 14 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें एनबीसीसी, कोलपॉल, जीएसपीएलस पीएफसी और अतुल के नाम शामिल हैं।

31 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 31 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें आरबीएल बैंक, एचडीएफसी बैंक, ओबेराय रियल्टी के नाम शामिल हैं।

64 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 64 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें गोदरेज सीपी, यूबीएल, बीईएल, अशोक लेलैंड, गुजरात गैस के नाम शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।