पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 8 अप्रैल को लगातार 3 दिनों की बिकवाली के बाद बाजार में एक बार फिर खरीदारी लौटती दिखी। आरबीआई ने बाजार के उम्मीद के अनुरूप ही अपनी दरों में कोई बढ़त न करते हुए महंगाई के अनुमान को बढ़ा दिया है। इसके साथ ही ग्रोथ के अनुमान को घटा दिया है। इसके साथ ही ग्सोबल बजार के संकेत भी पॉजिटिव रहे रहा जिसका फायदा बाजार को मिला। पिछले कारोबारी दिन BSE Sensex 400 अंकों से ज्यादा की बढ़क के साथ 59447 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 145 अंकों की बढ़त के साथ 17,784 के स्तर पर बंद हुआ और 17,600 के ऊपर बने रहने में कामयाब रहा। निफ्टी ओपनिंग लेवल से ऊपर की बंदी देते हुए डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया। वहीं वीकली चार्ट पर डोजी जैसा पैटर्न फॉर्मेशन बनता दिखा क्योंकि क्लोजिंग ओपनिंग लेवल के करीब ही हुई थी। पिछले हफ्ते बाजार करीब 0.60 फीसदी की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा था।
