Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

30 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1357.47 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,216 करोड़ रुपए की खरीदारी की.

अपडेटेड Mar 31, 2022 पर 9:30 AM
Story continues below Advertisement
31 मार्च को NSE पर सिर्फ 1 स्टॉक Vodafone Idea F&O बैन में है.

मार्च डेरीवेटिव्स कॉन्ट्रैक्टों के एक्सपायरी के पहले 30 मार्च 2022 को बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त देखने को मिली। कल के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहे। बैकिंग, फाइनेंसियल्स, ऑटो और आईटी स्टॉक्स ने कल के कारोबार में बाजार को जोरदार सपोर्ट दिया। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही शांति-वार्ता में कुछ सकारात्मक संकेत निकलकर आए हैं। इसके चलते पूर्वी यूरोप के जियोपोलिटिकल तनाव में कुछ कमी आने की उम्मीद बढ़ी है। इससे से भी बाजार सेंटीमेंट को सपोर्ट मिला है।

बीएसई सेंसेक्स कल 740 अंकों की बढ़त के साथ 58684 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 173 अंकों की बढ़त के सात 17498 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल अपना पिछले हफ्ते का कंसोलीडेशन जोन तोड़ दिया और डेली चार्ट पर एक छोटे आकार का बुलिश कैंडल बनाया।

Axis Securities के राजेश पालवीय का कहना है कि डेली चार्ट पर इंडेक्स ने हायर टॉप हायर बॉटम फार्मेशन बना लिया है जो एक पॉजिटिव ट्रेंड है। इस कंसोलीडेशन को 200-Day SMA (17,060) का भी सपोर्ट है जो निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट जोन बना हुआ है। ऐसे में शॉर्ट टर्म ट्रे़डर्स को सलाह है कि वे क्लोजिंग बेसिस पर 17300 के स्टॉप लॉस के के साथ लॉन्ग बनें रहें। निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान बुलिश बना हुआ है। इसमें जल्द ही हमें 17,600-17,700 का स्तर देखने को मिल सकता है। डेली स्ट्रेंथ इंडीकेटर RSI (relative strength index)लगातार बुलिश बना हुआ है जो टिकाऊ तेजी की और संकेत कर रहा है।


कल के कारोबार में दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों में भी तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.85 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.97 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी।

Hot Stocks:निफ्टी में जल्द ही 17800 का स्तर मुमकिन, 2-3 हफ्तों में ही जोरदार कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17416 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17334 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17551 फिर 17605 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 36130 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 35925पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 36480 फिर 36625 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

निफ्टी में क्या हो कमाई की रणनीति

निफ्टी पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका पहला रजिस्टेंस 17513-34-17574 पर और बड़ा रजिस्टेंस 17610-17655 पर है। जबकि पहला बेस 17437-17385 पर और दूसरा बड़ा बेस 17326-17267 पर है।वमंथली एक्सपायरी के दिन उतार-चढ़ाव ज्यादा रहेगा। तकनीकी तौर पर निफ्टी बेहतर स्थिति में है। RIL, NBFCs से निफ्टी में जोश दिख रहा है। निफ्टी स्पॉट दायरे के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है। 7 अप्रैल की 17600 की कॉल को लॉन्ग कर सकते हैं। कल 17600 की कॉल का भाव 160 तक गया। पहले बेस तक गिरावट पर खरीदारी करें। निफ्टी 17513-534 के ऊपर टिका तो और तेजी आएगी।

बैंक निफ्टी में क्या हो कमाई की रणनीति

बैंक निफ्टी पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका पहला रजिस्टेंस 36480-36660 पर और बड़ा रजिस्टेंस 36750-36910 पर है। जबकि पहला बेस 35840-35690 पर और दूसरा बड़ा बेस 35560-35440 पर है। कल 36000 और 36600 की कॉल में मुनाफा बुक कराया। एक्सपायरी के दिन 36500 रेजिस्टेंस और 36000 पर सपोर्ट दिख रहा है। 36500-36600 कॉल राइटर का जोन और 100 DEMA है। 100 DEMA काफी काफी अहम है। इसके ऊपर अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। 36500-36600 के ऊपर ही नई खरीदारी करें। HDFC Bank और Axis Bank की चाल पर नजर रखें।

कॉल ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 1.01 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो मार्च सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 56.25 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17800 की स्ट्राइक पर 55.51 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

17600 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 10.14 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18000 पर भी 9.31 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

17300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17400 और फिर 17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

17000 की स्ट्राइक पर 65.20 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो मार्च सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16500 पर सबसे ज्यादा 60.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17200 की स्ट्राइक पर 57.78 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

17500 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 38.16 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17400 पर भी 33.49 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 16900 पर 9.47 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

16600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16400 और फिर 16500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें United Breweries,Infosys, Max Financial Services, HDFC Bank और HCL Technologies के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

30 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1357.47 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,216 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

31 मार्च को NSE पर सिर्फ 1 स्टॉक Vodafone Idea F&O बैन में है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

FY22 के आखिरी कारोबारी दिन ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशिया में MIXED रुझान नजर आ रहा है। हल्की बढ़त के साथ SGX NIFTY 17 हजार 525 के ऊपर के निकल गया है। DOW FUTURES में करीब 100 अंकों की मजूबती है। हालांकि कल 4 दिनों की तेजी के बाद अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद हुए थे।

क्रूड में नरमी, OPEC+ बैठक आज

आज OPEC+ की बैठक से पहले कच्चा तेल नरम पड़ा है। ब्रेंट 108 डॉलर के पास आ गया है। लेकिन इधर पेट्रोल-डीजल के दाम 10 दिनों में 9वीं बार बढ़े हैं। पेट्रोल और डीजल 80 पैसे महंगा हुआ है।

AXIS BANK और CITI में हुई डील

सिटी के कंज्यूमर बिजनेस को एक्सिस बैंक 12 हजार 325 करोड़ रुपए में खरीदेगा। सिटी के 3600 कर्मचारी Axis Bank में ट्रांसफर होंगे, डील 2023 के जून तक पूरी हो सकती है।

MAX HEALTHCARE में आज ब्लॉक डील संभव

MAX HEALTHCARE में आज बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। KKR PVT EQUITY FUND 2800 करोड़ रुपए के शेयर बेच सकता है। करीब 5% डिस्काउंट पर 340 से 361 के रुपए के बीच प्राइस बैंड तय की गई है।

HALसे सरकार खरीदेगी हेलीकॉप्टर

सरकार ने 15 Light Combat Helicopters खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। Hindustan aeronautics से 3890 करोड़ रुपये के हेलीकॉप्टर खरीदे जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।