Trading guide:जानिए आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल, इंट्रा डे में कहां हो सकती है कमाई

15 फरवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,249.74 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 98.25 करोड़ रुपए की खरीदारी की.

अपडेटेड Mar 16, 2022 पर 9:06 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16,503 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,342 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16,875 फिर 17,088 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है.

15 मार्च को बाजार में लगादार 5 दिनों की तेजी थमती दिखी। बैंकिंग फाइनेंशियल, मेटल्स, एफएमसीजी,टेक और इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस में बिकवाली के चलते बाजार कल 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में बाजार में 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली थी। कमजोर ग्लोबल संकेत,चीन और यूरोप में करोना के बढ़ते मामलों ने बाजार के सेंटीमेंट पर बुरा असर डाला।

कल के कारोबार में Sensex 700 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 55,777 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 200 अंक गिरकर 16,663 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाया। कल के कारोबार में दिग्गजों के साथ ही मिड और स्मॉलकैप में भी कमजोरी देखने को मिली थी। Nifty Midcap 0.9 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं, Smallcap 1.4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

आज कहां हो सकती है कमाई


यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16,503 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,342 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16,875 फिर 17,088 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 34,604 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 34,186 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 35,542 फिर 36,062 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

FII और DII आंकड़े

15 फरवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,249.74 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 98.25 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

16 मार्च को NSE पर 1 स्टॉक Balrampur Chini Mills F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

आज की इंट्राडे कॉल्स जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

Choice Broking के सुमीत बगाड़िया की इंट्राडे कॉल

Motherson Sumi: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य -140-145 रूपए, स्टॉप लॉस -128 रूपए

Minda Corp: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य -225 रूपए, स्टॉप लॉस -185 रूपए

IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे कॉल

Tata Power:वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य - 470 रूपए, स्टॉप लॉस - 400 रूपए

Equitas Holdings:वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य - 125 रूपए, स्टॉप लॉस - 90 रूपए

Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे कॉल

ICICI Bank:वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य - 730 रूपए, स्टॉप लॉस - 685 रूपए

Mahindra & Mahindra:वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य - 790 रूपए, स्टॉप लॉस - 748 रूपए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।