15 मार्च को बाजार में लगादार 5 दिनों की तेजी थमती दिखी। बैंकिंग फाइनेंशियल, मेटल्स, एफएमसीजी,टेक और इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस में बिकवाली के चलते बाजार कल 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में बाजार में 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली थी। कमजोर ग्लोबल संकेत,चीन और यूरोप में करोना के बढ़ते मामलों ने बाजार के सेंटीमेंट पर बुरा असर डाला।
